तरुण साहू बने प्रदेश साहू संघ के संभागीय स्तरीय आई टी प्रकोष्ठ के कार्यकारी अध्यक्ष

ब्यूरो रिपोर्ट

तरुण साहू बने प्रदेश साहू संघ के संभागीय स्तरीय आई टी प्रकोष्ठ के कार्यकारी अध्यक्ष

मुंगेली-छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ (आई. टी. प्रकोष्ठ) बिलासपुर संभाग अध्यक्ष ईश्वर प्रसाद साहू ने अपने कार्यकारणी का किया विस्तार… 48 लोगों की हुई नियुक्ति,छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ (आई. टी. प्रकोष्ठ) बिलासपुर संभाग ने अपने प्रथम कार्यकारणी का विस्तार किया है। जिसमें साहू समाज के 48 पदाधिकारियों की नियुक्ति संभाग स्तर पर किया गया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष टहल सिंह साहू, कसडोल विधायक व अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा (युवा प्रकोष्ठ) राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष भुवनेश्वर साहू, प्रदेश उपाध्यक्षा मोहन कुमारी साहू व आई. टी. प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक द्वारिका साहू के अनुशंसा से, बिलासपुर संभाग अध्यक्ष ईश्वर प्रसाद साहू नें पदाधिकारियों की नियुक्ति की है।जारी नियुक्ति आदेश अनुसार 2 कार्यकारी अध्यक्ष, 8 उपाध्यक्ष, 17 संगठन सचिव, 18 संयुक्त सचिव व 3 कार्यकारणी सदस्यों की नियुक्ति किया गया है। इस अवसर पर प्रदेश जिला, तहसील, परिक्षेत्र के पदाधिकारियों ने सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों को शुभकामनाएं व बधाई देते हुए आई. टी प्रकोष्ठ के माध्यम से समाज की नई दिशा व गति प्रदान की बात कही ।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

एसआईआर: मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए

🔊 Listen to this ब्यूरो रिपोर्ट एसआईआर: मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए घोषणा …