पवन पांडेय व पुष्पलता मोहले  जनपद अध्यक्ष के दौड़ में

ब्यूरो रिपोर्ट 

पवन पांडेय व पुष्पलता मोहले  जनपद अध्यक्ष के दौड़ में

मुंगेली.जनपद पंचायत मुंगेली की चुनाव संपन्न होने पश्चात अब अध्यक्ष पद के लिए अपना अपना सिक्का चलाने में जनपद सदस्यों की दौड़ शुरू हो गई है। विश्वस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जरहागांव क्षेत्र से 6 जनपद सदस्य निर्वाचित हो कर आए है जिनमें से दो निर्वाचित जनपद सदस्य पवन पांडेय तथा पुष्पलता मोहले अध्यक्ष पद के दौड़ में प्रबल दिख रहे है

पवन पांडेय रह चुके है जनपद उपाध्यक्ष

जरहागांव क्षेत्र के सोढार निवासी पवन पांडेय जनपद उपाध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे,निर्वाचन में जनपद क्षेत्र धनगांव गोसाई से जीतकर एक बार फिर जनपद में अपना स्थान बना लिया है। पवन पांडेय भाजपा में सक्रिय होने के साथ पांच सालों तक उपाध्यक्ष के पद पर रहकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन बखूबी निभाया है ।जनपद क्षेत्र के लोग उनके कार्य शैली से काफी प्रभावित हुए है। उनके कार्यकाल में जनपद पंचायत के कार्य सुचारू रूप से चलने के साथ सभी से समन्वय बनाकर अपने दायित्वों का निर्वहन किया है।जिनके कारण जनपद अध्यक्ष के लिए प्रबल दावेदार माना जा रहा है।

पुष्पलता मोहले है विधायक पुन्नू लाल मोहले की बहु

जरहागांव क्षेत्र के दशरंगपुर निवासी पुष्पलता मोहले पूर्व कैबिनेट मंत्री वर्तमान विधायक पुन्नू लाल मोहले के बहु है।जिनके  कारण भाजपा के हाई प्रोफाइल से माना जा रहा है। चूंकि पुष्पलता मोहले अपराजित पुन्नू लाल के बहु होने के नाते जनपद अध्यक्ष  के दौड़ में माना जा रहा है , मिली जानकारी के अनुसार भाजपा पार्टी सोच समझकर अपना राजनीति मैदान में पत्ता फेंकते है।अब भाजपा किस व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए नॉमिनेट करते है।  इसका पता निर्वाचन के दौरान पता लगेगा  । जनपद पंचायत मुंगेली के लिए  विधिवत अध्यक्ष ,उपाध्यक्ष का चुनाव किया जा सके।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

नपा बरेला,जरहागांव में नामांकन वापसी ,चुनाव चिन्ह का प्रकाशन

🔊 Listen to this ब्यूरो रिपोर्ट नपा बरेला,जरहागांव में नामांकन वापसी ,चुनाव चिन्ह का प्रकाशन …