छग ब्यूरो चीफ पी बेनेट(7389105897)
मुंगेली जिले मे 1 जून से अब तक 185 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज
मुंगेली 26 जून 2020// जिले के सभी तीन तहसीलो मे एक जून से अब तक 185 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। इस दौरान सर्वाधिक वर्षा 199.5 मिली मीटर औसत वर्षा मुंगेली तहसील मे दर्ज की गई है। कलेक्टर कार्यालय भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक मुंगेली तहसील मे 199.5 मिली मीटर औसत वर्षा, पथरिया तहसील मे 198 मिली मीटर औसत वर्षा और लोरमी तहसील मे 157 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।