छग ब्यूरो चीफ पी बेनेट(7389105897)
जिले के सभी 9 नर्सरियो मे विभिन्न प्रजातियों के 12 लाख 52 हजार से अधिक पौधे उपलब्ध
मुंगेली 30 जून 2020// जिले को और अधिक हरा-भरा बनाने हेतु पौधा रोपण के लिए जिले के सभी 9 नर्सरियो मे विभिन्न प्रजातियो के 12 लाख 52 हजार 595 पौधे उपलब्ध है। जिला पंचायत के मुख्यकार्य पालन अधिकारी श्रीमति नुपूर राशि पन्ना ने बताया कि वन विभाग द्वारा स्थापित तुलसाघाट नर्सरी मे मनरेगा के तहत 3 लाख 66 हजार 220 , वन विभाग द्वारा 89 हजार 650 पौधा, कारीडोंगरी खुड़िया नर्सरी मे मनरेगा के तहत 98 हजार 84, वन विभाग द्वारा 64 हजार 819, अस्थाई रोपणी मुंगेली मे मनरेगा के तहत 750, वन विभाग द्वारा 1 लाख और अस्थाई रोपणी पथरिया मे वन विभाग द्वारा 1 लाख पौधे, पौध रोपण हेतु तैयार किये गये है। इसी तरह उद्यानिकी विभाग द्वारा शारदा नर्सरी लोरमी मे मनरेगा के तहत 37 हजार 686, बाघामुडा नर्सरी मुंगेली मे मनरेगा के तहत 49 हजार 204 और सेंदरी नर्सरी पथरिया में मनरेगा के तहत 87 हजार 13, कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा चातरखार मुंगेली मे मनरेगा के तहत 2 लाख 10 हजार और वन मंडल बिलासपुर द्वारा खरसोला पथरिया नर्सरी मे मनरेगा के तहत 49 हजार 169 पौधे, पौधा रोपण हेतु तैयार किये गये है। इन नर्सरियो मे तैयार किये गये पौधो मे से वन विभाग द्वारा 10 हजार 34 उद्यान विभाग द्वारा 30 हजार और कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा 700 पौधे रोपित किये जाएगें। इसके अलावा विभिन्न विभागो द्वारा भी प्राप्त लक्ष्य के अनुरूप पौधा रोपण करेंगे।
जिले मे 1 जून से अब तक 210 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज
मुंगेली 30 जून 2020// जिले के सभी तीन तहसीलो मे एक जून से अब तक 210 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। इस दौरान सर्वाधिक वर्षा 250 मिली मीटर औसत वर्षा पथरिया तहसील मे दर्ज की गई है। कलेक्टर कार्यालय भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक मुंगेली तहसील मे 203.5 मिली मीटर औसत वर्षा, पथरिया तहसील मे 250 मिली मीटर औसत वर्षा और लोरमी तहसील मे 176.5 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।