नायब तहसीलदार के पद पर श्री राहुल कौशिक नियुक्त

छग ब्यूरो चीफ पी बेनेट(7389105897)

नायब तहसीलदार के पद पर श्री राहुल कौशिक नियुक्त

मुंगेली 23 जुलाई 2020 // छत्तीसगढ़ शासन राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन नया रायपुर अटल नगर के आदेश के तहत श्री राहुल कौशिक को राज्य प्रशासनिक सेवा संवर्ग में नायब तहसीलदार (परि.) के पद पर नियुक्त कर जिला मुंगेली मे पदस्थ किया गया है। कलेक्टर श्री पी.एस. एल्मा ने नवनियुक्त नायब तहसीलदार श्री कौशिक को जिले मे 28 फरवरी 2022 तक प्रशिक्षण प्राप्त करने के निर्देश दिये है। प्रशिक्षण अवधि में श्री राहुल कौशिक नायब तहसीलदार (परि.) निर्धारित तिथि एवं स्थान में उपस्थित रहकर प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे और समय-समय पर कलेक्टर कार्यालय को प्रशिक्षण के बारे मे जानकारी देंगे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

एसआईआर: मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए

🔊 Listen to this ब्यूरो रिपोर्ट एसआईआर: मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए घोषणा …