भाजपा जनप्रतिनिधि ने किया ग्राम पंचायत निगारबंद स्कूल प्रांगण पर वृक्षारोपण…

राजेश सोनी ब्यूरो रिपोर्ट….

भाजपा जनप्रतिनिधि ने किया ग्राम पंचायत निगारबंद स्कूल प्रांगण पर वृक्षारोपण…

तखतपुर…..जनपद सदस्य, प्रतिनिधि, महामंत्री भाजपा युवा मोर्चा अजय यादव ने कहा कि पृथ्वी पर पर्यावरण को जीवन्त बनाये रखने एवं जीवन को संजीवनी प्रदान करने के लिये वृ़क्षारोपण आवश्यक है। व वृक्ष धरती का आभूषण एवं पर्यावरण सन्तुलन में सहायक है,

तखतपुर। प्रदेश भारतीय जनता पार्टी द्वारा वृहद वृक्षारोपण किये जाने का आव्हान किया है, पौधरोपित कर वृहद वृक्षारोपण अभियान की शुरूआत की। ग्राम निगारबंद गांव में वृक्षारोपण के अवसर पर जनपद सदस्य प्रतिनिधि अजय यादव ,श्री विष्णु राजपूत जी “शक्तिकेन्द्र प्रभारी”,श्री मदन लाल साहू जी “बूथ अध्यक्ष” ,श्री अनीश राजपूत जी,श्री छवि पाण्डेय जी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।।पूरे प्रदेश में अधिक से अधिक वृक्षारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है जिसके अन्तर्गत भारतीय जनता पार्टी के सभी पदाधिकारी ,कार्यकर्ता लोग विभिन्न जगहों में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण का कार्य किया जा रहा है। श्री यादव जी ने कहा कि सभी को अपने जीवन में कम से कम एक वृक्ष अवश्य लगाना चाहिये व उसकी देखभाल करने का संकल्प भी लेना चाहिये। पृथ्वी पर पर्यावरण को जीवन्त बनाये रखने एवं जीवन को संजीवनी प्रदान करने के लिये वृ़क्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। वृक्षारोपण से वन सम्पदा में वृद्धि होती है। वृ़क्ष ऑक्सीजन के उत्सर्जन के साथ ही वायुमण्डल में कार्बन डाई ऑक्साइड को नियंत्रित करते हैं। मानव व जीव-जन्तुओं के जीवन को सुखी, समृद्ध एवं वायुमण्डल को संतुलित बनाये रखने के लिये वृक्षों का विशेष महत्व है। मानव को प्रारम्भ से प्रकृति द्वारा जो कुछ प्राप्त होता रहा है, उसे निरन्तर प्राप्त करते रहने के लिये वृक्षारोपण आवश्यक है। वृ़क्षों से वन सम्पदा में वृद्धि, गृहस्थ जीवन की आवश्यकताओं की पूर्ति होती है। वन हमारी प्राकृतिक आपदाओं से रक्षा करते हैं तथा धरती को जीवन्त और उपजाऊ बनाकर फल-फूल, औषधि व अन्न आदि प्रदान करते हैं, वृक्ष धरती का आभूषण है व पर्यावरण सन्तुलन में सहायक है, इसलिये सभी लोगों को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने चाहिये जिससे पर्यावरण का सन्तुलन बना रहे। पर्यावरण को बेहतर बनाने में वृक्ष और पौधे मदद करते है, ये हवा को शुद्ध करते है, पानी को संरक्षित करते है, जलवायु नियंत्रण में मदद करते है, मिट्टी की शक्ति को बरकरार रखते है और कई अन्य तरीको से समग्र पर्यावरण को लाभ पहुॅंचाते है। श्री अजय यादव ने कहा कि लोगों को ऐसा वृक्ष लगाना चाहिये जो हमारे वातावरण को स्वच्छ बनाये रखने के साथ-साथ ही हमारे सेहत को बूरे प्रभावों से बचाये। उन्होने कहा कि वृक्षारोपण अभियान की मूल इकाई ग्राम पंचायत है। जनपद के समस्त ग्राम पंचायतों में विभिन्न भूमि यथा सामुदायिक, नहर, रोड, स्कूल कालेज प्रांगण, निजी काश्तकारों की भूमि आदि स्थलों को चिन्हित कर वृक्षारोपण कराया जा रहा है।
वृक्षारोपण के उपरान्त मण्डलायुक्त प्रयागराज कुण्डा क्षेत्र के अन्तर्गत सहाबपुर ग्रामसभा में नवनिर्मित पंचायत भवन का जायजा लिया और सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

Meet single black guys seeking white ladies

🔊 Listen to this Meet single black guys seeking white ladies Single black men looking …