डी.एम श्री एल्मा ने किया जिला जेल का औंचक निरीक्षण

छग ब्यूरो चीफ पी बेनेट(7389105897)

डी.एम श्री एल्मा ने किया जिला जेल का औंचक निरीक्षण

मुंगेली 11 अगस्त 2020// डी.एम श्री पी.एस.एल्मा ने 15 अगस्त स्वंतत्रता दिवस के पूर्व आज जिला मुख्यालय के समीप ग्राम देवरी में स्थित जिला जेल का औंचक निरीक्षण किया ।

निरीक्षण के दौरान उन्होने साफ-सफाई, विद्युत, पेयजल और सुरक्षा व्यवस्था आदि का जायजा लिया। इस अवसर पर उन्होने जिला जेल में बंदियों की संख्या उनको दी जाने वाली भोजन उनके कार्यो और कोविड-19 के संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम हेतु जिला जेल में की गई व्यवस्था आदि के संबंध में जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान डी.एम श्री एल्मा ने बंदियो के बीच सोशल डिस्टेसिंग, मास्क और सेनेटाइज का उपयोग आदि के संबंध में जेल अधीक्षक श्री एन के शर्मा को आवश्यक निर्देश दिये। तत्पश्चात् डी.एम श्री एल्मा ने जिला जेल के पंजियों का भी अवलोकन किया। इस अवसर पर मुंगेली अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री चित्रकांत चार्ली ठाकुर भी मौजूद थे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

एसआईआर: मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए

🔊 Listen to this ब्यूरो रिपोर्ट एसआईआर: मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए घोषणा …