छग ब्यूरो चीफ पी बेनेट(7389105897)
जिले के प्रभारी सचिव सुश्री शांडिल्य ने गिरदावली कार्य का अवलोकन करने पगडंडी रास्तो से पहुॅची कई खेतों तक
मुंगेली / राज्य शासन के निर्देशानुसार राजस्व एवं कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा किसानों के खेतो में पहुॅचकर खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में किसानों द्वारा ली जा रही फसल का रकबा एवं नक्शा का मिलान अर्थात् गिरदावली का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। जिसका सत्यापन करने जिले के प्रभारी सचिव सुश्री रीता शांडिल्य ने कलेक्टर श्री पी.एस.एल्मा के साथ आज पगडंडी रास्तों से जिले के तहसील मुंगेली के कई खेतों तक पहुॅची। जिले के प्रभारी सचिव सुश्री शांडिल्य और कलेक्टर श्री एल्मा सर्वप्रथम ग्राम पंडरभट्ठा के मोहतरा खार पहुॅचे और वहां गिरदावली कार्य का अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होने कृषक श्री गोवर्धन/ रामदयाल द्वारा लगाये गये धान फसल के रकबे के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होने मौके पर ही संबंधित पटवारी को पड़त भूमि और किसानों द्वारा धान के अलावा लगाये गये अन्य फसलों की जानकारी अलग अंकित करने के निर्देश दिये। तत्पश्चात् सुश्री शांडिल्य और कलेक्टर श्री एल्मा ग्राम छीतापुर के कोटवार श्री गुलाबदास के सेवा भूमि, ग्राम धपई के कृषक श्री ईश्वर सिंह और ग्राम जेठूकापा के कृषक अर्थात अल्फा स्कूल के संचालक के खेत पहुॅचे। उन्होने संबंधित पटवारियों से किसानों द्वारा लगाये गये फसलो और उनके रकबों एवं खसरों के बारे में जानकारी प्राप्त की। प्रभारी सचिव सुश्री शांडिल्य ने कहा कि समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी का कार्य राज्य शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता का कार्य है। गिरदावली से ही पता चलेगा की वास्तव में कितने रकबे में किसानों द्वारा फसल लगाई गई है। खसरा/रकबा के अनुसार ही पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जाएगी। उन्होने पटवारियों को किसानों द्वारा ली जा रही फसल का खसरा एवं नक्शा से मिलानकर अर्थात् गिरदावली कार्य का सत्यापन करने के निर्देश दिये । इस अवसर पर कलेक्टर श्री एल्मा ने जिले में किसानो की संख्या, पंजीकृत किसान, नवीन किसान, फसल क्षे़त्राच्छादन आदि के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्री राजेश नशीने, मुंगेली अनुभाग अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री चित्रकांत चार्ली ठाकुर, जनपद पंचायत मुंगेली के मुख्य कार्य पालन अधिकारी सुश्री निकिता मरकाम सहित राजस्व विभाग के मैदानी अमले उपस्थित थे।