नगर पालिका मुंगेली के विभिन्न वार्डों के लिए नवीन उचित मूल्य की दुकानों के संचालन हेतु आवेदन 20 सितम्बर तक आमंत्रित

छग ब्यूरो चीफ़ पी बेनेट(7389105897)

नगर पालिका मुंगेली के विभिन्न वार्डों के लिए नवीन उचित मूल्य की दुकानों के संचालन हेतु आवेदन 20 सितम्बर तक आमंत्रित

मुंगेली 07 सितम्बर 2020// सार्वजनिक वितरण प्रणाली ,,के अंतर्गत नगर पालिका परिषद मुंगेली के अम्बेडकर वार्ड क्रमांक 13, हिरालाल वार्ड क्रमांक 18, महाराणा प्रताप वार्ड क्रमांक 20, एण्ड्रज वार्ड क्रमांक 19, दीनदयाल उपाध्याय वार्ड क्रमांक 22, कबीर वार्ड क्रमांक 16, जवाहर वार्ड क्रमांक 11, सुभाष वार्ड क्रमांक 3, सरदार पटेल वार्ड क्रमांक 2, महात्मा गांधी वार्ड क्रमांक 9 और विवेकानंद वार्ड क्रमांक 10 में नवीन उचित मूल्य संचालन हेतु आवेदन पत्र आंमत्रित किये गये है। आवेदन पत्र पंजीकृत महिला स्वसहायता समूह, जो अद्यतन नवीनीकृत हो, प्राथमिक कृषि साख समितियाॅ, अन्य सहकारी समितियां और राज्य शासन द्वारा विनिर्दिष्ट उपक्रम से आवेदन 20 सितम्बर को शाम 5 बजे तक जिला खाद्य अधिकारी के कार्यालय में कार्यालयीन समय में आमंत्रित किये गये है। उल्लेखनीय है कि आवेदन पत्र आमंत्रित करने की अवधि में 29 सितम्बर अंकित हो गई थी। जिसमें संशोधित करते हुए अब 20 सितम्बर को शाम 5 बजे तक जिला खाद्य अधिकारी के कार्यालय में कार्यालयीन समय में आमंत्रित किये गये है। राशन दुकान संचालन हेतु विस्तृत जानकारी के लिए जिला खाद्य विभाग कार्यालय मुंगेली से संपर्क किया जा सकता है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

एसआईआर: मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए

🔊 Listen to this ब्यूरो रिपोर्ट एसआईआर: मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए घोषणा …