
कलेक्टर ने दिये संभावित न्यादर्श पद्धति से फसल कटाई प्रयोगों की निरीक्षण हेतु अधिकारियों को दायित्व
मुंगेली 29 सितम्बर 2020// कलेक्टर श्री पी.एस.एल्मा ने संभावित न्यादर्श पद्धति से खरीफ एवं रबी फसल की कटाई प्रयोगों की निरीक्षण हेतु अधिकारियों को दायित्व दिये है। उन्होने मुंगेली अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री सी.के. ठाकुर को तहसील मुंगेली, राजस्व निरीक्षक मंडल मुंगेली ग्रामीण, ग्राम खेढ़ा में खरीफ धान सिचित विपुल और रबी फसल चना, पथरिया अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमति अनुराधा अग्रवाल को तहसील पथरिया राजस्व निरीक्षक मंडल पथरिया , ग्राम छिदभोग में खरीफ धान विपुल, गेहू असिंचित, लोरमी अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री नवीन भगत को तहसील लोरमी, राजस्व निरीक्षक मंडल चंदली और ग्राम रतियापारा में धान सिंचित एवं लाख, मुंगेली तहसील के तहसीलदार श्री अमित सिंहा को तहसील मुंगेली, राजस्व निरीक्षक मंडल कंतेली, ग्राम रानी उमरियां में धान सिंचित विपुल एवं गेहू सिंचित विपुल, पथरिया तहसील के तहसीलदार श्री हरिओम द्विवेदी को तहसील पथरिया, राजस्व निरीक्षक मंडल बावली, ग्राम बदरा ठ. में धान असिंचित एवं लाख और लोरमी तहसील के नायब तहसीलदार श्रीमति रिचा सिंह को तहसील लोरमी, राजस्व निरीक्षक मंडल लोरमी, ग्राम डिंडौल में धान सिंचित विपुल एवं गेहू सिंचित विपुल का फसल कटाई प्रयोग की निरीक्षण का दायित्व दिया है।
इसी तरह मुंगेली तहसील के तहसीलदार श्रीमति पूनम तिवारी को तहसील मुंगेली, राजस्व निरीक्षक मंडल खैरा सेतगंगा,ग्राम केशलीकला में सोयाबीन एवं गेहू असिंचित, जिला मुख्यालय में संलग्न तहसीलदार श्री मायानंद चंद्रा को तहसील लोरमी, राजस्व निरीक्षक मंडल सारधा, ग्राम महरपुर में धान सिंचित और लाख, मुख्यालय टेमरी के नायब तहसीलदार श्री उमाकांत जायसवाल को तहसील मुंगेली, राजस्व निरीक्षक मंडल टेमरी, ग्राम धनगांव (च.) में सोयाबीन एवं गेहू असिंचित, मुंगेली के नायब तहसीलदार श्री राहुल कौशिक को तहसील मुंगेली, राजस्व निरीक्षक मंडल धरमपुरा, ग्राम झुलनाखुर्द में धान असिंचित एवं गेहू असिंचित, मुख्यालय जरहागांव के नायब तहसीलदार श्री देश कुमार कुर्रे को तहसील मुंगेली, राजस्व निरीक्षक मंडल जरहागांव,ग्राम दाउकापा में धान सिंचित विपुल और गेहू असिंचित तथा मुख्यालय अमोरा के नायब तहसीलदार श्री रमेश कुमार कमार को तहसील पथरिया, राजस्व निरीक्षक मंडल अमोरा, ग्राम तुर्कीडिह में धान असिंचित और गेहू सिंचित विपुल का फसल कटाई प्रयोग की निरीक्षण का दायित्व दिया है।
इसी क्रम में पथरिया के नायब तहसीलदार श्री वेद कुमार सोनकर को तहसील पथरिया, राजस्व निरीक्षक मंडल सिलदहा,ग्राम घुठेली में धान असिंचित विपुल एवं चना, मुख्यालय सरगांव के नायब तहसीलदार श्री दिलीप कुमार खांडे को तहसील पथरिया, राजस्व निरीक्षक मंडल सरगांव, ग्राम खपरी में धान असिंचित एवं लाख, लोरमी के नायब तहसीलदार श्री महेश्वर सिंह उईके को तहसील लोरमी, राजस्व निरीक्षक मंडल लगरा, ग्राम डुमरहा में धान असिंचित अन्य एवं लाख, नायब तहसीलदार लोरमी श्री लीलाधर ध्रुव को तहसील लोरमी, राजस्व निरीक्षक मंडल बोडतराकला,ग्राम खेकतरा में धान असिंचित अन्य एवं चना, मुुंगेली के प्रभारी अधीक्षक भू-अभिलेख श्री जे.पी. साहू को तहसील मुंगेली, राजस्व निरीक्षक मंडल पंडरभट्ठा,ग्राम बरबसपुर में धान असिंचित एवं चना, सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख श्री सुरेश कुमार महोबिया को तहसील पथरिया, राजस्व निरीक्षक मंडल लौदा, ग्राम खैरझिटी में धान असिंंिचत एवं चना, सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख श्री मुकेश वर्मा को तहसील मुंगेली, राजस्व निरीक्षक मंडल टेमरी, ग्राम संबलपुर में धान असिंचित एवं चना तथा सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख श्री संतोष श्रीवास को तहसील लोरमी, राजस्व निरीक्षक मंडल डिडौरी, ग्राम भूतकछार में धान सिंचित अन्य एवं लाख फसल कटाई प्रयोग की निरीक्षण का दायित्व दिया है