जिला मुख्यालय के दाऊपारा स्थित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आधुनिक सुविधाओं से होगा लेस

छःग ब्यूरो चीफ पी बेनेट(7389105897)

जिला मुख्यालय के दाऊपारा स्थित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आधुनिक सुविधाओं से होगा लेस

कलेक्टर ने लिया निर्माण कार्यो का जायजा

निर्माण कार्यो की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं

मुंगेली 07 अक्टूबर 2020// जिला मुख्यालय मुंगेली के दाऊपारा स्थित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सभी प्रकार की आधुनिक सुविधाओं से लेस होगा। कलेक्टर श्री पी.एस.एल्मा ने निर्माण विभाग के अधिकारियों को लेकर आज स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किये जा रहे निर्माण कार्यो का जायजा लिया और विद्यालय का भ्रमण कर एक-एक बिन्दुओं की जानकारी प्राप्त की। उल्लेखनीय है कि 2 करोड़ 15 लाख से अधिक रूपये की लागत से विद्यालय का नवीनीकरण और विद्यालय हेतु नए भवन का निर्माण कार्य कराये जा रहे है।
कलेक्टर श्री एल्मा ने बताया कि जिला मुख्यालय मुंगेली में स्थापित आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुंगेली जिले को एक नई पहचान दिलाएगी। इस उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में कक्षा पहली से कक्षा 12वीं तक की कक्षाएं संचालित होगी। जहां विभिन्न प्रकार की संकाय होंगे। विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए क्लास रूम और खेल मैदान के अलावा पुस्तकालय, लैब, कम्प्युटर कक्ष, वाईफाई कैम्पस के अलावा प्राचार्य कक्ष और स्टाफ कक्ष का निर्माण किया जा रहा है। उन्होने कहा कि निर्माण कार्यो की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की समझौता नही की जाएगी। उन्होने संबंधित निर्माण एजेंसी को पूर्ण गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य को पूरा करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री जी.पी. भारद्वाज, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्य पालन अभियंता श्री पी.के. शर्मा, राजीव गांधी शिक्षा मिशन के जिला समन्वयक श्री वाचस्पति सिंह और प्राचार्य डाॅ. आई पी. यादव उपस्थित थे।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

Meet single black guys seeking white ladies

🔊 Listen to this Meet single black guys seeking white ladies Single black men looking …