निर्धारित कीमत से अधिक कीमत पर स्टाम्प पेपर बेचने वालो स्टाम्प वेंडरो की अब खैर नही

छःग ब्यूरो चीफ पी बेनेट(7389105897)

निर्धारित कीमत से अधिक कीमत पर स्टाम्प पेपर बेचने वालो स्टाम्प वेंडरो की अब खैर नही

कलेक्टर- पी. एस . एल्मा

मुंगेली 13 अक्टूबर 2020// जिले में निर्धारित कीमत से अधिक कीमत पर स्टाम्प पेपर बेचने वाले स्टाम्प वेंडरो की अब खैर नही होगी। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिलादंडाधिकारी श्री पी.एस.एल्मा ने जिला पंजीयक श्री विभूति क्षेत्रज्ञ को तत्कालीक रूप से स्टाम्प वेंडरो की जानकारी प्राप्त करने, स्टाम्प वेंडरो का निरीक्षण करने और किसी प्रकार से शर्तो का उल्लंघन पाये जाने पर लायसेंस निरस्त करने के निर्देश दिये है। कलेक्टर एवं जिलादंडाधिकारी श्री एल्मा ने बताया कि आम लोगों और समाचार पत्रों के माध्यम से स्टाम्प वेंडरो द्वारा निर्धारित कीमत से अधिक कीमत पर स्टाम्प बेचने की जानकारी लगातार प्राप्त हो रही है। निर्धारित कीमत से अधिक कीमत पर स्टाम्प पेपर बेचना गैर कानूनी है। उन्होने बताया कि निर्धारित कीमत से अधिक कीमत पर स्टाम्प पेपर बेचने वालो के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी और उनका लायसेंस निरस्त की जाएगी। इस संबंध में मुंगेली जिले के जिला पंजीयक श्री क्षेत्रज्ञ ने बताया कि विगत दिनों तहसील कार्यालय परिसर मुंगेली के स्टाम्प वेंडर श्री मनीष कुमार उपाध्यय द्वारा तय मूल्य से अधिक मूल्य में स्टाम्प विक्रय करने की शिकायत प्राप्त हुई थी। इसे गंभीरता से लेकर उन्हे दो दिवस के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये है। दो दिवस के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत नही करने और स्पष्टीकरण का जवाब संतोषप्रद नही होने पर उनका लायसेंस निरस्त करने की बात कहीं है। जिला पंजीयक श्री क्षेत्रज्ञ ने जिले के सभी उप पंजीयक को छोटे मूल्य के स्टाम्प जैसे- 10,20,50,100 रूपये एवं कोर्ट फीस (कम मूल्य वाला) का स्टाक पर्याप्त मात्रा में रखा जा रहा है या नही, रखे गये स्टाक का वितरण सहज दृश्य स्थल पर लगाया गया है या नही, स्टाक रजिस्टर एवं बिकी पंजी अद्यतन रूप से संधारित है या नही, स्टाम्प विक्रेता का व्यवहार स्टाम्प के्रता के प्रति किस तरह का है, क्या निर्धारित मूल्य से अधिक राशि में स्टाम्प बेचा जा रहा है, इसके अतिरिक्त लायसेंस प्रदाय करते समय दिये गये नियम एवं शर्तो का पालन किया जा रहा है या नही ,इस संबंध में उन्होने अपना प्रतिवेदन सात दिवस के भीतर जिला पंजीयक कार्यालय मुंगेली को पे्रषित करने के निर्देश दिये है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

Meet single black guys seeking white ladies

🔊 Listen to this Meet single black guys seeking white ladies Single black men looking …