जिले के ग्राम पीपरखुंटा, बरमपुर, नवरंगपुर, देवरहट, और कोतरी स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकानों के संचालन हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित

छःग ब्युरो चीफ पी बेनेट,

जिले के ग्राम पीपरखुंटा, बरमपुर, नवरंगपुर, देवरहट, और कोतरी स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकानों के संचालन हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित

मुंगेली 09 नवम्बर 2020// जिले के विकास खण्ड लोरमी के ग्राम पीपरखुंटा, बरमपुर, नवरंगपुर, देवरहट, और कोतरी स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकानों के संचालन हेतु ग्राम पंचायत, महिला स्व सहायता समूह, प्राथमिक कृषि शाख समितियांे, एवं अन्य सहकारी समितियों से आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए है। आवेदन पत्र समाचार प्रकाशित होने के तिथि से सात दिवस के भीतर इच्छुक समितियां आवेदन पत्र आवश्यक दस्तावेजों के साथ कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (रा.) लोरमी में कार्यालयीन समय पर जमा कर सकते है। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदन पत्र पर कोई विचार नही किया जाएगा। लोरमी अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ने बताया कि ग्राम पंचायतों के द्वारा उचित मूल्य की दुकानों के संचालन की स्थिति मे ग्राम पंचायत को दुकानों संचालन स्वतः करना होगा, अर्थात् किसी निजी व्यक्ति को दुकान संचालन हेतु अधिकृत नही किया जा सकेगा। ग्राम पंचायत द्वारा दुकान संचालन करने पर सरपंच, पंच , पंचायत सचिव एवं एक गरीबी रेखा के नीचे जीवनयापन करने वाले कार्डधारक तथा अंत्योदय कार्ड धारक व्यक्ति जिसमें दो महिला सदस्य होना आवश्यक है, के समिति द्वारा संचालन किया जाना होगा। ग्राम पंचायत द्वारा अनुमोदन के पश्चात् स्थानीय शिक्षित बेरोजगार व्यक्ति को सेल्स मेन के पद पर रखा जाना अनिवार्य होगा। इसी तरह समूह का पंजीयन, समूह के खाते में पर्याप्त धन राशि जमा होना अनिवार्य है। ताकि इलेक्ट्राॅनिक कांटा, टेबलेट एवं एक माह के खाद्यान्न तथा केरोसीन हेतु डीडी जमा किया जा सके ।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

एसआईआर: मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए

🔊 Listen to this ब्यूरो रिपोर्ट एसआईआर: मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए घोषणा …