तख़तपुर के अनेक स्थानों में कृषि उपज मंडी समिति की भृत्य,चौकीदार पदों के लिए सीधी भर्ती हेतु परीक्षा आयोजित

छ ग ब्युरो चीफ पी बेनेट

कृषि उपज मंडी समिति तखतपुर की भृत्‍य/चौकीदारपदों के लिए सीधी भर्ती की परीक्षा सम्पन्न हुई,

कार्यालय कृषि उपज मंडी तखतपुर जिला-बिलासपुर , छत्‍तीसगढ ने सहायक ग्रेड-3 और भृत्‍य/चौकीदार पदों की सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया था । इसके लिए छ.ग. के स्‍थानीय / जिले के मूल निवासियों से 07 सितम्‍बर 2018 तक निर्धारित प्रारूप में पंजीकृत डाक / स्‍पीड पोस्‍ट के माध्‍यम से आवेदन किया गया । सम्बन्धित विस्तृत उम्मीदवार आयु सीमा , योग्यता , आवेदन शुल्क व अन्य की जानकारी निर्धारित प्रारूप मे दी गयी थी ! विज्ञापित पद का नाम -सहायक ग्रेड-3 के लिए एक पद  
भृत्‍य/चौकीदार के लिये तीन पद है कुल विज्ञापित पदो की संख्या-04 है पद आवेदन की प्रक्रिया ऑफ लाइन थी आवेदन मे
शैक्षिक योग्यता 8वीं  एवं 12वीं मांगे गये थे जिसमे आयु सीमा कम से कम 18 वर्ष अधिक से अधिक 33 वर्ष रहा नगर मे परीक्षा केंद्र सरस्वती शिशु मंदिर , शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक शाला , शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला , शासकीय जे एम पी महाविद्यालय , नव जागृति उच्चतर माध्यमिक शाला रहा !  मंडी बोर्ड के संभागीय संयुक्त संचालक श्री जे के कंवर , श्री अशोक दुबे मंडी सचिव बिलासपुर , श्री पी डी बघेल मंडी सचिव मुंगेली , योगेश केशरवानी मंडी सचिव तखतपुर द्वारा नगर के परीक्षा केंद्रो का निरीक्षण किया गया !

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

एसआईआर: मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए

🔊 Listen to this ब्यूरो रिपोर्ट एसआईआर: मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए घोषणा …