कलेक्टर ने कंटेनमेंट जोन मे आवश्यक व्यवस्था बनाये रखने हेतु अधिकारियो को सौंपे दायित्व,सरपंच सचिव को भी मिला है दायित्व,,

छग ब्यूरो चीफ पी बेनेट(7289105897)

कलेक्टर ने कंटेनमेंट जोन मे आवश्यक व्यवस्था बनाये रखने हेतु अधिकारियो को सौंपे दायित्व

मुंगेली/ कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी  पी.एस. एल्मा ने जिले के विकास खण्ड पथरिया के ग्राम लौदा के जोन क्रमांक- 01, 02,03, ग्राम पथरगढ़ी के जोन क्रमांक 01,02,03,04, ग्राम बगबुडवा के जोन क्रमांक 01,02,03,04, ग्राम धरदेई के जोन क्रमांक 01,02,03,04, ग्राम झुलनाकला के जोन क्रमांक 01,02,03,04,  ग्राम पेन्ड्री (जरेली) के जोन क्रमांक 01,02,03, ग्राम किरना के जोन क्रमांक 01,02,03, ग्राम बछेरा के जोन क्रमांक 01,02,03,04, ग्राम जोता के जोन क्रमांक 01,02,03,04  और ग्राम चोरभठ्ठी के वार्ड क्रमांक 11 में जाॅच रिपोर्ट पाॅजीटिव पाये जाने के कारण कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलाव को देखते हुए उक्त जोन क्रमांक और वार्ड को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। घोषित कंटेनेमेंट जोन मे आवश्यक व्यवस्था बनाये रखने हेतु आधिकारियो को दायित्व सौंपे है। जारी आदेश के अनुसार कंटेनेमेंट जोन मे केवल एक प्रवेश एवं एक निकास हेतु बैरिकेटिंग के लिए लोक निर्माण विभाग के कार्य पालन अभियंता, आवश्यक वस्तुओ की आपूर्ति एवं सेनेटाइज व्यवस्था के लिए संयुक्त रूप से ग्राम पंचायत के सरपंच और सचिव को दायित्व दिया है। इसी तरह एक्टिव सर्विलेंस, स्वास्थ्य टीम को एस.पी.ओ. अनुसार दवा, मास्क इत्यादि उपलब्ध कराने और बाॅयो मेडिकल अपशिष्ट प्रबंधन हेतु मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को जिम्मेदारी दी है। कलेक्टर  एल्मा ने दिये गये दायित्व का पालन सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियो को निर्देश दिये है।    

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

एसआईआर: मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए

🔊 Listen to this ब्यूरो रिपोर्ट एसआईआर: मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए घोषणा …