Breaking News

लोरमी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत तीन शातिर चोर गिरफ्तार, तीन बाइक और सामान बरामद

लोरमी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत तीन शातिर चोर गिरफ्तार, तीन बाइक और सामान बरामद

मुंगेली  क्षेत्र में सक्रिय चोरों के नेटवर्क पर करारा प्रहार करते हुए 24 घंटे के भीतर चोरी के तीन मामलों का पर्दाफाश किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत लोरमी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन मोटरसाइकिलें और किराना सामान, जिसकी कुल कीमत लगभग 1.50 लाख रुपये है, जप्त किया है।

सीसीटीवी और ‘त्रिनयन ऐप’ से मिला सुराग

डोगरीपारा निवासी विक्की साहू और इरफान बेग ने अपने-अपने निवास स्थान से टीवीएस अपाचे और पैशन प्रो मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके अतिरिक्त बाजारपारा स्थित एक किराना दुकान से भी नकदी और सामान की चोरी हुई थी।

​मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत शुक्ला और उप पुलिस अधीक्षक माधुरी धिरही के मार्गदर्शन में विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस ने छत्तीसगढ़ पुलिस के ‘त्रिनयन ऐप’ और सीसीटीवी फुटेज के गहन अवलोकन के माध्यम से कबाड़ी का काम करने वाले संदिग्ध मोहम्मद रफीक को हिरासत में लिया।

सघन पूछताछ में खुला राज

कड़ाई से की गई पूछताछ में मोहम्मद रफीक (40 वर्ष, निवासी देवारपारा लोरमी) ने अपने साथी धनीराम मार्को (27 वर्ष, निवासी दुल्लापुर, चिल्फी) के साथ मिलकर मोटरसाइकिलों की चोरी की बात स्वीकार की। आरोपियों की निशानदेही पर लोरमी से चोरी हुई दो गाड़ियों के साथ-साथ कोटा क्षेत्र से चुराई गई एक बिना नंबर की होंडा एक्स-ब्लेड मोटरसाइकिल भी बरामद की गई।

​इसी क्रम में ‘त्रिनयन ऐप’ की सहायता से किराना दुकान में चोरी के आरोपी अमर देवार (22 वर्ष, निवासी देवारपारा लोरमी) को भी गिरफ्तार कर चोरी का सामान और नकदी बरामद कर ली गई।

आरोपी पहुंचे सलाखों के पीछे

थाना प्रभारी अखिलेश वैष्णव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। इस सफलता में प्रधान आरक्षक दयाल गवास्कर, लिलक साहू, आरक्षक राजू साहू, रेखराम नेताम, हेमसिंह ध्रुव, ईश्वर मरावी, सुशांत पांडेय, युगल किशोर, सैनिक कुलदीप सिंह एवं दिलीप राजपूत की सराहनीय भूमिका रही।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

बेहतर सड़क और बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से पर्यटन विकास को मिलेगी नई गति

🔊 Listen to this बेहतर सड़क और बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से पर्यटन विकास को …