मुंगेली जिले के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में 29 अक्टूबर को अवकाश घोषित

मुंगेली जिले के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में 29 अक्टूबर को अवकाश घोषित

चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के प्रभाव एवं अतिवृष्टि की आशंका को देखते हुए कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने जारी किया आदेश

मुंगेली। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के प्रभाव तथा अतिवृष्टि की आशंका को देखते हुए मुंगेली जिले में 29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को सभी शैक्षणिक संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है।कलेक्टर अमृत विकास तोपनो द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि खराब मौसम की संभावना के कारण छात्र-छात्राओं को विद्यालय पहुंचने में होने वाली कठिनाइयों तथा बच्चों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।जारी आदेश के अनुसार जिले के समस्त शासकीय एवं अशासकीय प्राथमिक, माध्यमिक, हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्रों में भी 29 अक्टूबर को अवकाश रहेगा। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों, विकासखंड शिक्षा अधिकारियों तथा सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के प्राचार्यों और प्रधान पाठकों को आदेश की सूचना देकर उसका पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

देहदान के संकल्प ने रचा मानवता का प्रेरक अध्याय, चर्च में कुमार राज कश्यप का सम्मान

🔊 Listen to this देहदान के संकल्प ने रचा मानवता का प्रेरक अध्याय, चर्च में …