कलेक्टर और नगर पालिका अध्यक्ष ने किया 51 फीट ऊॅचा राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण

 पी बेनेट 7389105897

कलेक्टर और नगर पालिका अध्यक्ष ने किया 51 फीट ऊॅचा राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण 

मुंगेली  जिले में विकास की एक और कड़ी जुड गई। इसी तारतम्य में आजादी की अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा अभियान के अंतिम दिन आज 17 अगस्त को जिला मुख्यालय स्थित डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम परिसर में कलेक्टर  राहुल देव और नगर पालिका अध्यक्ष  हेमेन्द्र गोस्वामी ने छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना कर 51 फीट ऊॅचा राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण किया।

कलेक्टर राहुल देव ने कहा कि आज हर्ष का विषय है कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान के अंतिम दिन बहुत ही कम समय में 51 फीट ऊॅचा राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण किया गया। उन्होने कहा कि यह राष्ट्रीय ध्वज हमारे देश प्रेम की भावना को चिरस्थाई प्रदान करेगा। उन्होने कहा कि शहीद जवानो की स्मृति को सहजने के लिए यहां शीघ्र ही शहीद स्मारक का निर्माण भी किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रमोहन सिंह ने कहा कि जिले में लगातार विकास के कई कार्य किये जा रहे है। जो जिले के लिए यादगार साबित होगा। उन्होने 51 फीट ऊॅचा राष्ट्रीय ध्वज के लोकार्पण के लिए अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी। नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि जिले में दिन प्रतिदिन विकास के नये आयाम गढ़ते जा रहे है। इसी कड़ी में लोगों में देश प्रेम की भावना जागृत करने के उद्देश्य से आज जिला मुख्यालय में 51 फीट ऊॅचा तिरंगा झण्डा का लोकार्पण किया गया। जो जिले के लिए गौरव की बात है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर  तीर्थराज अग्रवाल, संयुक्त कलेक्टर  नवीन भगत, मुंगेली एसडीएम अमित कुमार, नगर पालिका परिषद मुंगेली मुख्य नगर पालिका अधिकारी  जे.बी. सिंह, छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के सदस्य  प्रभु मल्लाह, पार्षदगण, विभिन्न मीडिया के प्रतिनिधिगण और बड़ी संख्या में सैन्य बल में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवा मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन  रामभजन देवांगन ने किया। 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

Meet single black guys seeking white ladies

🔊 Listen to this Meet single black guys seeking white ladies Single black men looking …