Breaking News

मुंगेली के 12वें कलेक्टर के रूप में अमृत विकास तोपनो ने ग्रहण किया पदभार

मुंगेली के 12वें कलेक्टर के रूप में अमृत विकास तोपनो ने ग्रहण किया पदभार

​अधिकारियों को समन्वय एवं तत्परता के साथ जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के निर्देश

मुंगेली.भारतीय प्रशासनिक सेवा (2014 बैच) के अधिकारी अमृत विकास तोपनो ने मुंगेली जिले के 12वें कलेक्टर के रूप में पदभार ग्रहण किया। कलेक्टोरेट परिसर आगमन पर अपर कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी एवं जी.एल. यादव सहित विभिन्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आत्मीय स्वागत किया। पदभार संभालने के उपरांत नवागत कलेक्टर ने जिला प्रशासन की प्राथमिकताओं तथा विभिन्न विभागों के अंतर्गत संचालित विकास व जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की।उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को शासन की मंशा के अनुरूप सकारात्मक दृष्टिकोण, परस्पर समन्वय तथा टीम भावना से योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसामान्य की सुगमता के लिए लंबित प्रकरणों का विधि सम्मत एवं समयबद्ध निस्तारण प्राथमिकता से किया जाए।अमृत विकास तोपनो को विविध प्रशासनिक क्षेत्रों में कार्य करने का व्यापक अनुभव प्राप्त है। वे इससे पूर्व सक्ती जिले के कलेक्टर तथा वर्ष 2020 में संस्कृति विभाग के संचालक पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने अर्थशास्त्र, सांख्यिकी एवं योजना विभागों में भी महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया है। उनका यह विविध अनुभव मुंगेली जिले के सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होगा।

​मुंगेली कलेक्टर के रूप में उनके समक्ष जिले के विकास कार्यों को नया आयाम देने, अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने, प्रशासनिक तंत्र को सुलभ बनाने तथा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी रहेगी। शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, ग्रामीण विकास, आधारभूत संरचना तथा रोजगार संवर्धन जैसे क्षेत्रों में जारी गतिविधियों को गति प्रदान करना जिला प्रशासन का मुख्य ध्येय होगा।

समय पर जांच कैंसर से बचाव की मजबूत पहल*

जिला चिकित्सालय में निःशुल्क कैंसर स्क्रीनिंग शिविर का 25 अगस्त को

विशेषज्ञों की टीम करेगी सर्वाइकल, ब्रेस्ट एवं ओरल कैंसर की जांच व परीक्षण

मुंगेली,  कैंसर की समय पर पहचान और बेहतर उपचार की दिशा में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शीला साहा ने बताया कि राष्ट्रीय गैर-संचारी रोग (एनसीडी) कार्यक्रम के अंतर्गत जिला चिकित्सालय में 25 अगस्त 2026 को प्रातः 10 बजे से दोपहर 02 बजे तक विशाल निःशुल्क कैंसर स्क्रीनिंग शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में बाल्को केैसर अस्पताल के विशेषज्ञों की टीम द्वारा सर्वाइकल कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर एवं ओरल कैंसर की निःशुल्क जांच की जाएगी। शिविर की विशेषता अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित कैंसर वैन भी होगी, जिसके माध्यम से आवश्यक स्क्रीनिंग एवं स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री गिरीश कुर्रे ने नागरिकों को कैंसर के संभावित संकेतों को नजरअंदाज नहीं करने तथा समय पर जांच कराने समझाइश दी है। ब्रेस्ट कैंसर के संभावित संकेतों में स्तन में गांठ, आकार या आकृति में बदलाव, निप्पल में बदलाव अथवा असामान्य स्राव शामिल हैं। वहीं सर्वाइकल कैंसर में असामान्य योनि रक्तस्राव, संभोग के बाद रक्तस्राव, असामान्य योनि स्राव अथवा पेल्विक दर्द जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। एनसीडी कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. मनीष बंजारा ने बताया कि मुंह में दो सप्ताह से अधिक समय तक घाव बने रहना, सफेद या लाल धब्बा, गांठ, लगातार दर्द अथवा निगलने में कठिनाई आदि समस्या होने पर भी जांच आवश्यक है।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

वर्ष 03 माह 21 दिन की गौरवगाथा का अवसान नहीं, नव अध्याय का शुभारंभ — श्री अशोक कुमार कश्यप को भावभीनी विदाई

🔊 Listen to this वर्ष 03 माह 21 दिन की गौरवगाथा का अवसान नहीं, नव …