Breaking News

मुंगेली दौरे के दौरान पंकज कश्यप और अमित बघेल की मुलाकात, विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा

मुंगेली दौरे के दौरान पंकज कश्यप और अमित बघेल की मुलाकात, विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा


मुंगेली। जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित बघेल का 26 अगस्त 2026 को एक दिवसीय मुंगेली दौरा रहा। इस दौरान पंकज कश्यप और अमित बघेल की मुलाकात हुई। दोनों के बीच जिले से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
पंकज कश्यप और अमित बघेल की मुलाकात अलग-अलग अवसरों पर होती रहती है। इसी क्रम में मुंगेली प्रवास के दौरान हुई यह मुलाकात जिले के राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों को लेकर विशेष चर्चा और ध्यान का केंद्र रही।
मुलाकात के दौरान जिले की वर्तमान परिस्थितियों, संगठनात्मक गतिविधियों तथा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के मुंगेली जिला अध्यक्ष परसराम यादव सहित विभिन्न ब्लॉकों के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
अमित बघेल ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और स्थानीय स्तर पर जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने पर जोर दिया।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

​घोंघा नदी की विभीषिका: काल के प्रवाह में बहे तीन मासूम, शोक-संतप्त समडील गाँव में छाया सन्नाटा

🔊 Listen to this ​घोंघा नदी की विभीषिका: काल के प्रवाह में बहे तीन मासूम, …