Breaking News

मुंगेली जिले में संचालित एकलब्य आदर्श आवासीय विद्यालय मेंकक्षा 9 वी में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा 27 मई को,,

छग ब्यूरो चीफ पी बेनेट(7389105897)

मुंगेली जिले में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा 27 मई को

मुंगेली जिले  के विकास खण्ड लोरमी के ग्राम बंधवा में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा 27 मई को प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित की जाएगी। इस हेतु आवेदन पत्र 15 मई तक ग्राम बंधवा स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय से प्राप्त किया जा सकता है। कक्षा 9वीं में रिक्त अनुसूचित जन जाति वर्ग के पांच बालक और एक बालिका की प्रवेश हेतु चयन परीक्षा आयोजित की जाएगी। चयन परीक्षा के लिए ग्राम बंधवा स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने आज यहां बताया कि एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय मे प्रवेश हेतु विद्यार्थियों को जिले मे स्थित शासकीय अथवा शासकीय मान्यता प्राप्त विद्यालय से कक्षा 8वीं उत्तीर्ण होनी चाहिए । उनकी उम्र 1 मई को 13 से 16 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। परीक्षा का माध्यम अंग्रेजी और हिन्दी होगा। विद्यार्थी को कक्षा 8वीं में 80 प्रतिशत ए ग्रेड प्राप्त होनी चाहिए । चयन परीक्षा 100 अंक की होगी। अंग्रेजी और हिन्दी 15-15 अंक तथा गणित एवं विज्ञान 35-35 अंक की होगी। प्रश्न पत्र वस्तुनिष्ठ एवं विवरणात्मक हो सकता है। प्रवेश के समय विद्यार्थियों को कक्षा 8वीं की अंक सूची, शाला स्थानांतरण प्रमाण पत्र छ.ग. का मूल निवास प्रमाण पत्र, अनुसूचित जन जाति का स्थायी जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड का छायाप्रति एवं बैंक पासबुक की छायाप्रति लाना अनिवार्य होगा । अधिक जानकारी के लिए कलेक्टोरेट स्थित आदिवासी विकास विभाग के कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम और खेल भावना का शानदार उदाहरण

🔊 Listen to this क्रिश्चियन प्रीमियर चैंपियनशिप 2026 रोमांचक मुकाबलों में चौके-छक्कों की बरसात खिलाड़ियों …