Breaking News

आंगनबाडी केंद्रो का पुनः संचालन 07 सितम्बर से;- कलेक्टर पी एस एल्मा

छग ब्यूरो चीफ़ पी बेनेट

आंगनबाडी केंद्रो का पुनः संचालन 07 सितम्बर से

मुंगेली // राज्य शासन ने कोरोना संक्रमण के चलाते बंद किये गये आंगनबाडी केंद्रो का पुनः संचालन 07 सितम्बर से प्रारंभ करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में कलेक्टर श्री पी.एस.एल्मा ने महिला एवं बाल विकास के अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिये है। कलेक्टर श्री एल्मा ने कहा है कि जहां-जहां आंगनबाडी केंद्र स्थापित है, उन सभी आंगनबाडी केंद्रो को हर हाल में 06 सितम्बर तक सेनेटाइज करने के निर्देश दिये है। उन्होने 07 सितम्बर से आंगनबाडी केंद्रो में पुनः रेडी टू ईट एवं गरम भोजन वितरण करने के भी बात कही है। अगर कोई आंगनबाडी केंद्र कन्टेनमेंट जोन में आते है अथवा जिला प्रशासन द्वारा बंद किया गया है, तो उन क्षेत्रों के आंगनबाडी केंद्र बंद रहेंगे। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन के निर्देश पर कोरोना संक्रमण के चलते पूरे राज्य में आंगनबाडी केंद्रो को 14 मार्च 2020 से बंद करने का निर्णय लिया गया था। इस दौरान आंगनबाडी कार्यकर्ताओं द्वारा हितग्राहियों के घर-घर पहुॅचकर सूखा राशन प्रदान किया जा रहा था।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सीएनआई चर्च तखतपुर में सात दिवसीय वीबीएस क्लास का भव्य समापन

🔊 Listen to this सीएनआई चर्च तखतपुर में सात दिवसीय वीबीएस क्लास का भव्य समापन …