Breaking News

पथरिया के एसडीएम श्रीमति अग्रवाल और सीसीवी के नोडल अधिकारी सुश्री गुप्ता को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश

छःग ब्यूरो चीफ पी बेनेट(7389105897)

समय सीमा की बैठक में बिना अनुमति के अनुपस्थित

पथरिया के एसडीएम श्रीमति अग्रवाल और सीसीवी के नोडल अधिकारी सुश्री गुप्ता को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश

मुंगेली 02 नवम्बर 2020// कलेक्टर श्री पी.एस.एल्मा ने साप्ताहिक समय सीमा की बैठक में सभी जिला स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति को अनिवार्य किया है। साप्ताहिक समय सीमा की बैठक में बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित अधिकारियों के विरूद्ध अनुशासनत्माक कार्यवाही करने की बात कहीं है। आज आयोजित समय सीमा के बैठक में पथरिया अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमति अनुराधा अग्रवाल और जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के नोडल अधिकारी सुश्री रश्मि गुप्ता के बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित थे। कलेक्टर श्री एल्मा ने उनकी अनुपस्थिति को गंभीरता से लिया और उन्हे कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। उन्होने कारण बताओं नोटिस का जावब संतोषजनक नही होने पर अनुशासनत्माक कार्यवाही करने की भी बात कहीं है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

तखतपुर राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट: रोमांचक मुकाबलों के बीच कोरबा ने फाइनल में बनाई जगह, अतिथियों की मौजूदगी से बढ़ा उत्साह

🔊 Listen to this तखतपुर राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट: रोमांचक मुकाबलों के बीच कोरबा ने …