छःग ब्यूरो चीफ पी बेनेट(7389105897)
भारतीय जनता पार्टी मंडल तखतपुर द्वारा कृषि ऊपज मंडी प्रांगण में केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि बिल के समर्थन में कृषक संगोष्ठी /किसान चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
तख़तपुर:-कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित भाजपा प्रदेश प्रतिनिधि श्रीमती हर्षिता पांडेय ने कहा कि-केंद सरकार द्वारा पारित कृषि बिल देश के किसानों के सर्वथा हित में है। कांग्रेसी किसानों को गलत जानकारी देकर भ्रमित करने का कार्य कर रहे है। जो मोदी सरकार किसानों की आय दोगुना करने का संकल्प लेकर कार्य करते हुए किसानों को प्रतिवर्ष छः हजार रुपये प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत मुफ्त में दे रही है वह सरकार किसानों का नुकसान करने कैसे सोच सकती है?विपक्षियों द्वारा मंडी खत्म करने की बात, न्यूनतम समर्थन मूल्य नही मिलने की बात केवल अफवाह है। आज मनमोहन सरकार और मोदी सरकार के बीच आप धान, तिल, गेंहू, मक्का सहित सभी ऊपज का समर्थन देख ले सभी कृषि ऊपज का समर्थन मूल्य किसानों की मेहनत के हिसाब से कांग्रेस शासन की तुलना में कई गुना बेहतर है। आगे उनहोंने कहा कि देश और समाज के हित में आज हमें कांग्रेस और कोरोना रूपी राक्षस दोनों से बचना जरुरी है। कार्यक्रम को भाजपा जिला उपाध्यक्ष जीवन लाल पांडेय, मंडल अध्यक्ष त्रेतानाथ पांडेय, किसान मोर्चा जिला महामंत्री रामचरण वस्त्रकार,महामंत्री नैन लाल साहू, सुरेश पांडेय ने भी संबोधित किया।सभी वक्ताओं ने अपने संबोधन में केंद्र सरकार की कृषि बिल को किसानों का हितैषी बतलाया।
कार्यक्रम का संचालन प्रदीप कौशिक और आभार प्रदर्शन कोमल सिंह ने किया। इस अवसर पर सेवा सहकारी समिति के संचालक मंडल सदस्य अजय पांडेय, संतोष यादव, प्रकाश पाटले जनपद सदस्य अजय यादव जनपद सदस्य , कोमल सिंह पार्षद, काशी देवांगन ,नर्मदा धुरी पूर्व पार्षद, जगत राम साहू सरपंच प्रतिनिधि कुंआ, सरजू यादव सरपंच प्रतिनिधि अरईबंद, संतोष गौरहा, मंगल राम कौशिक, मनेंद्र तिवारी, प्रमोद शर्मा, प्रमोद कौशिक, राजेन्द्र कौशिक, सुरेश शर्मा, तितरा पटेल, अमृत यादव, राम प्रसाद खांडे, शैलेन्द्र कौशिक, विनोद कौशिक, अशोक ठाकुर, विजय साहू, प्रेम लाल सिंगरौल, रामकुमार सिंगरौल, कमलेश कौशिक, चोला राम कौशिक, संतोष दूबे, पन्ना यादव, प्रमोद यादव, लेख राम ध्रुव, रामनाथ सिंगरौल, अरूण कौशिक, नवीन पाली, साधु राम पाली, राम लखन रजक, आशीष रजक, गोकुल सिंह, राजकुमार पांडेय, प्रीतम कश्यप, कणीशंकर पांडेय, गीता राम साहू, कौशल साहू, घनश्याम साहू, सियाराम, बनवाली साहू सहित काफी संख्या में किसान शामिल रहे।