Breaking News

बाल भिक्षावृत्ति की रोकथाम के लिए बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष प्रभा दुबे पहुंची नट और देवार समुदाय के बीच,

छःग ब्यूरो चीफ पी बेनेट(7389105897)

बाल भिक्षावृत्ति की रोकथाम के लिए बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष प्रभा दुबे पहुंची नट और देवार समुदाय के बीच,,

मुंगेली 16 दिसम्बर 2020// बाल अधिकार संरक्षण की अलख जगाने राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष श्रीमती प्रभा दुबे आज जिले के ग्राम रामगढ़ पहुंची। जहां उन्होंने नट और देवार समुदाय के लोगों से बाल भिक्षावृत्ति की रोकथाम पर चर्चा की। अध्यक्ष श्रीमती दुबे ने नट समाज के प्रमुख श्री बंशीलाल नट और समाज के नागरिकों से भिक्षावृत्ति के दुष्प्रभाव पर चर्चा करते हुए कहा कि यह एक सामाजिक कुरीति है जिसे समाप्त करने की बेहद आवश्यकता है। भिक्षावृत्ति करने से बच्चों की शिक्षा में अवरोध उत्पन्न होता है जिससे वह पढ़ नहीं पाते है और समाज की मुख्यधारा से पृथक हो जाते हैं। उन्होंने समाज के नागरिकों से अपील है की बच्चों को भिक्षावृत्तिए नशावृत्ति जैसी कुरीतियों से दूर रखें तभी उनका सर्वांगीण विकास संभव है। अध्यक्ष श्रीमती दुबे ने नट और देवार समाज के लोगों को आ रही समस्याओं को ध्यान से सुना और उनके निराकरण के लिए विभागीय अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। साथ ही समाज के नागरिकों को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री राजेन्द्र कश्यप, जिला बाल कल्याण समिति के सदस्य श्री बृजेश उपाध्याय, श्री सलिल पांडे, श्री शमीम खान, जेजे बोर्ड के सदस्य श्री देवेंद्र पांडेय, जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्रीमती अंजुबाला शुक्ला, छविलाल साहू, कपिल कुमार यादव, संरक्षण अधिकारी, पदमनी डहरिया, कमल कुमार, शनिराम पोर्ते, योगेश शर्मा एवं समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस दौरान श्रीमती दुबे ने शासकीय बाल गृह का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली और बच्चों के सर्वोत्तम हित मे कार्य करने अधिकारियों को निर्देश दिए

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

खेल, संस्कार और समरसता का संगम: तखतपुर में राज्य स्तरीय क्रिकेट  बना आकर्षण का केंद्र

🔊 Listen to this ‍खेल, संस्कार और समरसता का संगम: तखतपुर में राज्य स्तरीय क्रिकेट  …