Breaking News

जागृत युवा रक्तदान सेवा समिति,रक्तदान हेतु सदैव तत्पर….

राजेश सोनी बिलासपुर ब्यूरो रिपोर्ट-9691067366

जागृत युवा रक्तदान सेवा समिति,रक्तदान हेतु सदैव तत्पर….

तखतपुर– तखतपुर क्षेत्र में जरुतमन्दों तथा मरीजों को रक्त की उपलब्धता को आसान करने वाली जागृत युवा रक्तदान सेवा समिति तखतपुर छत्तीसगढ़ निरंतर छः वर्षों से निःस्वार्थ सेवा से जानी जा रही है!दिन प्रतिदिन रक्त की कमी से जूझ रहे मरीजों को देखते हुऐ।तखतपुर के दो उत्साही युवा घनश्याम श्रीवास और संदीप यादव,ने 2014 में जागृत युवा रक्तदान सेवा समिति तखतपुर के नाम से एक संस्था बनाया जिसका मुख्य उद्देश,रक्त की कमी से जूझ रहे

जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क रक्त उपलब्ध कराना था।आज देखा जाए तो कोरोना जैसे महामारी की इस संकट की घड़ी मे जहां आज,लोग अपनी जरूरतों की पूर्ति,अपनी जान की चिंता मे लगे हुए हैं, वहीं  दूसरी ओर तखतपुर बिलासपुर क्षेत्र के कुछ युवाओं ने  सैकड़ों लोगों को रक्तदान कर जीवन बचाया।जिसमे मनोज कश्यप,आकाश यादव,ओंकार साहू,राहुल श्रीवास,कैलाश धुरी,गोपाल कश्यप,मुकेश श्रीवास,दुष्यंत साहू,शिवदास मानिकपुरी,दुर्गेश साहू,अजय श्रीवास,कुशाल सोनकर,रमेश साहू,मनोज जायसवाल,डॉ. मालिक राम साहू,उमेश दिन साहू,जागेश्वर साहू रक्तदाता बंधु अपने इस रक्तदान का फ़र्ज़ निभाते हुए कोरोना काल मे भी सैकड़ो मरीजों की सेवा,निस्वार्थ भाव से कर रहे हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सुशासन तिहार बना जनविश्वास और समाधान का सशक्त मंच जनता की समस्याओं पर प्रशासन हुआ संवेदनशील

🔊 Listen to this सुशासन तिहार बना जनविश्वास और समाधान का सशक्त मंच जनता की …