राजेश सोनी@बिलासपुर चीफ ब्यूरो ….
श्वेता ने किया विद्यालय का नाम रौशन
महामहिम राज्यपाल के हाथो हुई पुरुष्कृत….
तखतपुर(बिलासपुर) सरस्वती बाल कल्याण समिति तखतपुर द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर उच्च. माध्य. विद्यालय तखतपुर की बहिन श्वेता जायसवाल पिता श्री रमेश जायसवाल को हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 2019 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करतें हुए 93.83 प्रतिशत अंक अर्जित करके प्रथम स्थान प्राप्त करने पर छत्तीसगढ़ की राज्यपाल महामहिम अनुसुईया उइके जी के द्वारा सम्मानित किया गया l इस अवसर पर डा. श्याम कुमार जी जायसवाल (अध्यक्ष ), माननीय भागवत प्रसाद पाण्डेय (सचिव ), श्री विजयेंद्र देवांगन ( प्राचार्य ), श्री सुरेंद्र कुमार यादव ( प्रधानाचार्य) सहित सुश्री लक्ष्मी यादव, श्रीमती दीपा श्रीवास, श्री मोहन जायसवाल, सुश्री शशि पूर्णिमा मिश्रा, श्री सौरभ बैस, श्री ओमप्रकाश देवांगन, श्री विश्वनाथ देवांगन, श्री नितिन चंद साहू, श्री समीर गुप्ता, सुश्री निशा नायडू एवं समस्त आचार्य परिवार ने शुभकामनायें देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की हैं l
ISB24NEWS Online News Portal

