Breaking News

मुंगेली:- 19 वी राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा का हुआ भब्य समापन समारोह,,

छ ग ब्युरो चीफ पी बेनेट,,

  • 19 वीं राज्य स्तरीय स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का रंगारंग समापन पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम मुंगेली में  संपन्न हुआ। 20 अक्टूबर से प्रारम्भ होकर 23 अक्टूबर तक 4 दिन तक चले इस शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में सिलम्बम(बालक/बालिका 14,17,19 वर्ष), आर्म रेसलिंग(बालक/ बालिका 17 वर्ष) कराते (बालक/ बालिका 14,17,19 वर्ष )एवं बेसबॉल (बालक/ बालिका 19 वर्ष ) में छत्तीसगढ़ के 9 खेल जोन 980 बालक / बालिका खिलाड़ी एवं लगभग 200 कोच ऑफिशियल ने हिस्सा लिया।सभी प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागीयों को पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र सम्मानित किया गया।। ओवरआल चैंपियनशिप का खिताब रायपुर जोन ने प्राप्त किया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष छ.ग.विधानसभा मा.श्री धरमलाल कौशिक एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक मुंगेली एवं छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री माननीय पुन्नूलाल मोहले ने की । इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा बघेल , उपाध्यक्ष शत्रुघन सोनू चंद्राकर, जिला पंचायत सभापतिगण श्रीमती जागेश्वरी वर्मा, श्रीमती उर्मिला यादव ,श्री लोक राम साहू सहित जिला कलेक्टर डॉक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे पुलिस अधीक्षक सी डी टंडन जिला शिक्षा अधिकारी श्री जी पी भारद्वाज सहित सभी खेल जोन केप्रमुख प्रबंधक सहित बड़ी संख्या में दर्शकगण उपस्थित थे।
Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

तखतपुर की रोशनी में सजेगा क्रिकेट का महा मुकाबला, आज फाइनल में रोमांच चरम पर

🔊 Listen to this तखतपुर की रोशनी में सजेगा क्रिकेट का महामुकाबला आज फाइनल में …