Breaking News

राष्ट्रीय पोषण माह के दौरान संकुल स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित

छःग ब्यूरो चीफ पी बेनेट 7389105897

राष्ट्रीय पोषण माह के दौरान संकुल स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित 

मुंगेली 23 सितम्बर 2021//  महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी ने आज यहां बताया कि राष्ट्रीय पोषण माह के दौरान आज 23 सितम्बर को जिले के सभी पांचो बाल विकास परियोजनाओ में संकुल स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन  निबंध, चित्रकला, नारा लेखन, रंगोली आदि विषयों पर किया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

तदुपरांत छात्र-छात्राओं को कम्प्यूटर के महत्व एवं कठिन से कठिन कार्य को आसान तरीके से निराकृत करने के संबंध में जानकारी दी गई और छात्र-छात्राओं को पोषण वाटिका बनाने के संबंध में प्रेरित किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, पालकगण, सुपरवाईजर एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थी। 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

फ्लड लाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के भव्य फाइनल मुकाबले को लेकर खेल प्रेमियों में उमड़ा उत्साह

🔊 Listen to this फ्लड लाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के भव्य फाइनल मुकाबले को लेकर खेल …