कलयुगी पति ही निकला पत्नी का कातिल ,,चरित्र संदेह के कारण उतारा मौत के घाट

छःग ब्यूरो चीफ पी बेनेट 7389105897

जिला बिलासपुर सिटी कोतवाली पुलिस की तत्काल कार्यवाही

कलयुगी पति ही निकला पत्नी का कातिल 

महिला संबंधी मामलों मे तत्काल कार्यवाही

2 अबोध बालिकाओं के सर से उठा माँ का साया

चरित्र संदेह पर सिर में लात मारकर किया था हत्या

नाम आरोपी – मोहन राजगीर पिता राजगीर उम्र 30 वर्ष पता रेल्वे महाराष्ट्र मंडल राजगीर मुहल्ला टिकरा पारा 

 बिलासपुर:-  दिनाँक 09.12.2021 को सूचक मोहन राजगीर के द्वारा अपनी पत्नी अंजलि राजगीर की आकस्मिक मृत्यु के संबंध में सूचना दिया जिसके बाद मर्ग जांच पर लिया गया.पंचनामा के दौरान शरीर पर आयी चोट से संदेह होने पर घटना की जानकारी तत्काल वरिष्ठअधिकारियों को अवगत कराया गया.महिला सबंधित अपराध पर तत्काल संज्ञान में लेकर मृत्यु के सम्बंध में जानकारी एकत्रित कर गुनाहगार के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने हेतु ज़िले के कप्तान श्रीमती पारुल माथुर से निर्देश प्राप्त होने उपरांत  रोहित झा अति.पुलिस अधीक्षक और श्रीमती स्नेहिल साहू  सी एस पी  सिटी कोतवाली के मार्गदर्शन में परिजनों से बारीकी से पूछताछ किया गया जिसमें रात मे पति मोहन राजगीर पिता राजगीर उम्र 30 वर्ष पता रेल्वे महाराष्ट्र मंडल राजगीर मुहल्ला टिकरा पारा के द्वारा अपनी पत्नी को दिनाँक 08.12.21 के रात्री में मार पीट करना पता चला.जिसके सम्बंध में तत्काल मृतका के पति को अपने अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया जो बार बार घटना के सम्बंध में गुमराह करने लगा किन्तु चतुराई से पूछे गए प्रश्नों में उलझ कर घटना कबूलते हुए बताया कि घटना की रात्रि उसके द्वारा किसी और के साथ घूमने फिरने को लेकर वाद विवाद होने से लात घुसों से सिर और सीने में मारपीट किया और अपनी पत्नी के सिर को पैर से मारा जिस से मृतका का सिर दीवार से टकरा गया और वह उल्टी करने लगी.4 5 बार उल्टी की और शांत हो गई..और उसकी मृत्यु हो गई.जिसे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में रिमांड पर  भेजा गया है 

विशेष योगदान÷   सिटी कोतवाली उप निरीक्षक रविंद्र कुमार यादव स.उ.नि विजय राठौर आर. रवि चौधरी रवि राजपुत

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

Meet single black guys seeking white ladies

🔊 Listen to this Meet single black guys seeking white ladies Single black men looking …