पं. दीनदयाल उपाध्याय को पुण्यतिथि पर कार्यकर्ताओं ने दी श्रध्दांजलि….

राजेश सोनी ब्यूरो रिपोर्ट…..

एकात्म मानववाद के संकल्प से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा विकास -हर्षिता पांडेय

पं. दीनदयाल उपाध्याय को पुण्यतिथि पर कार्यकर्ताओं ने दी श्रध्दांजलि….

समर्पण दिवस पर लिया आजीवन सेवा का संकल्प…

तखतपुर-भारतीय जनता पार्टी ने आज पं. दीनदयाल उपाध्याय को पुण्यतिथि पर याद करते हुए उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर आज यहां आयोजित कार्यक्रम में राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती हर्षिता पांडेय ने पं. दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके द्वारा बताए गए एकात्म मानववाद के संकल्प से ही समाज का विकास संभव है और अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा जा सकता है। केंद्र की भाजपा सरकार ने माननीय नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में इसी पथ पर चलते हुए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं प्रारंभ की हैं।
भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा कार्यालय में आज समर्पण दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में एकात्म मानववाद पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी कार्यकर्ताओं ने आजीवन समाज के हित के लिए समर्पित रहने का संकल्प लिया। इस अवसर पर तखतपुर के मंडल अध्यक्ष श्री त्रेतानाथ पाण्डेय,नेता प्रतिपक्ष ईश्वर देवांगन,पूर्व जनपद सदस्य श्री विश्वनाथ यादव महामंत्री श्री नैन लाल साहू ने भी उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन व आभार महामंत्री श्री प्रदीप कौशिक ने किया।
उल्लेखनीय है कि तखतपुर के परमेश्वरी सरोवर में स्थापित प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि कर दीनदयाल उपाध्याय जी को स्मरण किया गया
इस अवसर पर श्रीमती हर्षिता पाण्डेय जी राष्ट्रीय सलाहकार महिला आयोगके अलावा सर्वश्री त्रेतानाथ पाण्डेय मंडल अध्यक्ष प्रदीप कौशिक महामंत्री नैनलाल साहू ईश्वर देवांगन लव पांडे विश्वनाथ यादव दिलीप तोलानी कांशी देवांगन अजय यादव अमित यादव विवेक पाण्डेय नरेंद्र रात्रे ,पुष्प लता रात्रे ओंकार सोनी प्रीतम कश्यप उमेंद्र ठाकुर बसंत सोनी मुकेश ताम्रकार राजेश सोनी माधव देवांगन ज्ञान सिंह ठाकुर सुरेश शर्मा चंद्र कुमार साहू नवीन पाली संदीप साहू नर्मदा धुरी उपस्थित रहे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

Meet single black guys seeking white ladies

🔊 Listen to this Meet single black guys seeking white ladies Single black men looking …