Breaking News

बिलासपुर और रायपुर के हॉकी, तीरंदाजी एवं एथलेटिक्स अकादमी में प्रवेश हेतु चयन स्पर्धा मुंगेली में 17 फरवरी को

छःग ब्यूरो चीफ पी बेनेट(8389105897)

बिलासपुर और रायपुर के हॉकी, तीरंदाजी एवं एथलेटिक्स अकादमी में प्रवेश हेतु चयन स्पर्धा मुंगेली में 17 फरवरी को

मुंगेली 12 फरवरी 2021// खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आगामी वित्तीय वर्ष से बिलासपुर में भारत सरकार की खेलो इंडिया योजनार्तगत् खेलो इंडिया सेन्टर ऑफ एक्सिलेंस प्रारंभ किया जा रहा है। यह सेन्टर एक आवासीय खेल अकादमी होगी। जिसमें हॉकी, एथलेटिक्स एवं तीरंदाजी के बालक बालिकओं को खेल का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिला स्तरीय सलेक्शन ट्रायल में चयनित बालक-बालिकाएं राज्य स्तरीय सलेक्शन ट्रायल में शामिल होंगे। इस हेतु जिला मुख्यालय स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम मुंगेली में चयन ट्रायल का आयोजन 17 फरवरी 2021 को प्रातः 09 बजे किया गया।
जिले के ऐसे खिलाड़ी बालक बालिकाएं जिनकी आयु 17 वर्ष से कम है, जो बिलासपुर या रायपुर की खेल अकादमी में प्रवेश लेने के इच्छुक है, वे अपना नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि, पूर्ण पता, मोबाईल नम्बर, खेल का नाम अपने अभिभावक का सहमति पत्र व अन्य जानकारी निर्धारित प्रपत्र में भरकर विकासखण्ड लोरमी में  सुबोध सिंह मोबाइल नम्बर 9669699490, विकासखण्ड पथरिया में श्अशोक यादव मोबाइल नम्बर 8319812578, विकासखण्ड मुंगेली में कार्यालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग कक्ष क्र 241, कलेक्ट्रेट मुंगेली में प्रस्तुत कर 14 फरवरी 2021 तक अपना पंजीयन करा सकते है। इस संबंध में अधिक जानकारी हेतु कार्यालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग मुंगेली में मोबाईल नं. 9685512360 से संपर्क किया जा सकता है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

भारत स्काउट्स और गाइड्स का बेसिक प्रशिक्षण शिविर का हुआ आगाज

🔊 Listen to this ब्यूरो रिपोर्ट भारत स्काउट्स और गाइड्स का बेसिक प्रशिक्षण शिविर का …