Breaking News

मुंगेली–मुख्यमंत्री कन्या सामुहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन 27 फरवरी को

छःग ब्यूरो चीफ पी बेनेट(7389105897)

मुख्यमंत्री कन्या सामुहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन 27 फरवरी को

90 जोडे़ वैवाहिक बंधन में जुडे़ंगे

मुंगेली 25 फरवरी 2021// राज्य शासन की महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री कन्या सामुहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन 27 फरवरी को दोपहर 12 बजे से जिला मुख्यालय स्थित आदर्श कृषि उपज मंडी मुंगेली के प्रांगण में किया जा रहा है। मुख्यमंत्री कन्या सामुहिक विवाह कार्यक्रम में जिले के 90 जोड़े वैवाहिक बंधन में जुडें़गे। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री  अनिला भेंडिया द्वारा डिजिटल माध्यम से आयोजित मुख्यमंत्री कन्या सामुहिक विवाह कार्यक्रम को संबोधित करेंगे और वर-वधु को आर्शीवाद प्रदान करेंगे। जिला मुख्यालय स्थित आदर्श कृषि उपज मंडी मुंगेली के प्रांगण में 27 फरवरी को आयोजित जिला स्तरीय मुख्यमंत्री कन्या सामुहिक विवाह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष  थानेश्वर साहू होंगे। छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष  धरमलाल कौशिक कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। कार्यक्रम में बिलासपुर लोक सभा क्षेत्र के सांसद  अरूण साव, मुंगेली विधान सभा क्षेत्र के विधायक  पुन्नू लाल मोहले, लोरमी विधान सभा क्षेत्र के विधायक श्री धर्मजीत सिंह, जिला पंचायत के अध्यक्ष  लेखनी सोनू चंद्राकर, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष  संजीत बनर्जी और महिला एवं बाल विकास स्थायी समिति के सभापति श्री वशी उल्लाह खाॅ अति विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य  जागेश्वरी वर्मा,  रजनी मानिक सोनवानी, श्रीमति भारती लोक राम साहू,  अंबालिका साहू, श्रीमति रानू संजय केशरवानी,  अश्वनी अघन मरावी, श्रीमति दुर्गा उमाशंकर साहू,  लैलाबाई ढ़िढ़े,  शीलू साहू, नगर पालिका मुंगेली के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सभी पार्षदगण, जनपद पंचायत मुंगेली के अध्यक्ष,उपाध्यक्ष और जनपद पंचायत के सभी सदस्यगण और मुंगेली जिले के सम्माननीय पत्रकारगण शामिल होंगे। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी  राजेन्द्र कश्यप ने गरिमामय वार्तावरण में आयोजित कार्यक्रम में संबंधितों को निर्धारित स्थान और समय पर उपस्थित होकर वर-वधु को आर्शीवाद प्रदान करने का आग्रह किया है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सीएनआई चर्च तखतपुर में सात दिवसीय वीबीएस क्लास का भव्य समापन

🔊 Listen to this सीएनआई चर्च तखतपुर में सात दिवसीय वीबीएस क्लास का भव्य समापन …