Breaking News

ग्रामोद्योग मेले में भारी छूट के साथ विक्रय की जा रही है सामग्रियां।

राजेश सोनी बिलासपुर ब्यूरो रिपोर्ट…..

ग्रामोद्योग मेले में भारी छूट के साथ विक्रय की जा रही है सामग्रियां। 

बिलासपुर-  छ.ग. खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा मुंगेली नाका ग्राउण्ड में चल रहे खादी तथा ग्रामोद्योग प्रदर्शनी मेले में 70 से 75 स्टाॅलों में विभिन्न प्रकार के खादी तथा ग्रामोद्योग सामग्रियां भारी छूट के साथ विक्रय की जा रही है। मेले को बिलासपुर की जनता द्वारा खूब सराहा जा रहा है। मेले में विभिन्न प्रकार के खादी वस्त्र, कोसे के वस्त्र, बनारसी साड़ियाँ, तथा हस्त निर्मित बैग, खिलौने, दैनिक उपयोग की वस्तुएं प्रमुख आकर्षण का केन्द्र है।  

मेले में प्रति दिन संस्कृति विभाग के सहयोग से अलग-अलग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। छ.ग. खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र तिवारी एवं प्रबंध संचालक श्री राजेश सिंह राणा के मार्गदर्शन में जिला अधिकारी श्री पंकज अग्रवाल, रोहणी प्रसाद गौतम एवं खादी बोर्ड के कर्मचारी मेेले का सफल बनाने के लिए अपना भरपूर योगदान दे रहे है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

तखतपुर राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट: रोमांचक मुकाबलों के बीच कोरबा ने फाइनल में बनाई जगह, अतिथियों की मौजूदगी से बढ़ा उत्साह

🔊 Listen to this तखतपुर राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट: रोमांचक मुकाबलों के बीच कोरबा ने …