Breaking News

मनरेगा के श्रमिकों की दैनिक मजदूरी में बढ़ोत्तरी 1 अप्रैल से मिलेंगे प्रतिदिन 193 रूपए की दर

छःग ब्युरो  चीफ पी बेनेट,(7389105897)

मनरेगा के श्रमिकों की दैनिक मजदूरी में बढ़ोत्तरी 

1 अप्रैल से मिलेंगे प्रतिदिन 193 रूपए  

मुंगेली 27 मार्च 2021//  महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत काम करने वाले अकुशल श्रमिकों की दैनिक मजदूरी में बढोत्तरी की गई है। अब उन्हे  1 अप्रैल 2021 से 193 रूपए प्रतिदिन के हिसाब से मजदूरी मिलेगी। जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी  रोहित व्यास ने सभी क्रियान्वयन एजेंसी, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं मनरेगा कार्यक्रम अधिकारियों को निर्देशित कर कहा है कि 1 अप्रैल 2021 से मनरेगा के मजदूरों को 190 रूपए के बजाय 193 रूपए की मजदूरी दी जाए। उन्होंने बताया कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी परिषद नवा रायपुर से पत्र जारी किया गया है, जिसमें 1 अप्रैल 2021 से अकुशल हस्त कर्मकारों के लिए दैनिक न्यूनतम मजदूरी दर में 3 रूपए का इजाफा करते हुए 190 रूपए से बढ़ाकर 193 रूपए किया गया है। जिले के सभी मजदूरों को 1 अप्रैल से बढ़ी हुई मजदूरी दी जाएगी। उन्होंने बढ़ी हुई मजदूरी की जानकारी ग्राम सभा आयोजन के दौरान, रोजगार दिवस के मौके पर, नागरिक सूचना पटल, ग्राम पंचायत भवन एवं अन्य शासकीय दीवारों पर लिखकर, कार्यस्थल पर मौजूद श्रमिकों, ग्रामीणों को अधिक से अधिक जानकारी दी जाए।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

बहनों को दिया ऐसा अनमोल उपहार, जिसे जीवनभर नहीं भूल पाएंगी बहनें; आजीवन प्रेम और रिश्ते की डोर मजबूत रखने का लिया संकल्प

🔊 Listen to this आठ बहनों का इकलौता भाई, खुमेश ने पेश की भाई-बहन के …