Breaking News

मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा ने किया जिला मुख्यालय मुंगेली में नवनिर्मित आत्मानंद अंग्रेजी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को देखकर हुए गदगद,,

छःग ब्यूरो चीफ पी बेनेट(7389105897)

मुख्यमंत्री के सलाहकार  प्रदीप शर्मा ने किया जिला मुख्यालय मुंगेली में नवनिर्मित आत्मानंद अंग्रेजी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण 

विद्यालय को देखकर हुए गदगद 

मुंगेली 27 मार्च 2021// मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल  के सलाहकार  प्रदीप शर्मा अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज जिला मुख्यालय मुंगेली पहुॅचे और यहां 3 एकड़ क्षेत्र में 5 करोड़ की लागत से नवनिर्मित आत्मानंद अंग्रेजी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। उल्लेखनीय है कि श्री शर्मा योजना, नीति, कृषि और ग्रामीण विकास में मुख्यमंत्री श्री बघेल के सलाहकार है। मुख्यमंत्री श्री बघेल के सलाहकार  शर्मा नवनिर्मित आत्मानंद अंग्रेजी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का भ्रमण कर विद्यालय में शिक्षको और बच्चों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होने स्मार्ट क्लास रूम, खेल मैदान, पुस्तकालय, लैब, कम्प्यूटर कक्ष, वाईफाई कैम्पस के अलावा प्राचार्य कक्ष और स्टाफ कक्ष का अवलोकन किया और विद्यालय सभी प्रकार की आधुनिक सुविधाओं से लेस होने पर अपनी प्रशनता व्यक्त की और उन्होने कहा कि मुंगेली जिला मुख्यालय में नवनिर्मित आत्मानंद अंग्रेजी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से मुंगेली जिले को एक नई पहचान मिलेगी। यहां दूर-दूर से विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करने आएंगे और उच्च पदो पर पदस्थ होकर राज्य में मुंगेली जिले का नाम रोशन करेंगे। इससे विद्यालय और उनके अभिभावक गौरवान्वित होगे। इस अवसर पर उन्होने विद्यालय के दिवालों पर उकेरे गए भारत के भूतपूर्व राष्ट्रपति डाॅ. एपी अब्दुल कालम, प्रसिद्ध टेनिस खिलाडी सानिया मिर्जा सहित शिक्षा विदो और विभिन्न योगा के चित्र को देखकर गदगद हुए और इसे विद्यार्थियों के लिए लाभप्रद बताया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सलाहकार  शर्मा ने विद्यालय के प्राचार्य डाॅ. आई पी. यादव से विद्यार्थियों की दर्ज संख्या, शिक्षकों की नियुक्ति आदि के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर कलेक्टर  पी.एस एल्मा ने नवनिर्मित आत्मानंद अंग्रेजी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्य पालन अधिकारी  रोहित व्यास, जिला शिक्षा अधिकारी  जी.पी. भारद्वाज और ग्रामीण यांत्रिकी विभाग के कार्य पालन अभियता  पी.के. शर्मा मौजूद थे। 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

बहनों को दिया ऐसा अनमोल उपहार, जिसे जीवनभर नहीं भूल पाएंगी बहनें; आजीवन प्रेम और रिश्ते की डोर मजबूत रखने का लिया संकल्प

🔊 Listen to this आठ बहनों का इकलौता भाई, खुमेश ने पेश की भाई-बहन के …