जिले के ग्राम हथनीकला, सिलतरा, पीपरलोड, जुनवानी और कपुवा कंटेनमेंट जोन घोषित

छग ब्यूरो चीफ पी बेनेट

 

जिले  के ग्राम हथनीकला, सिलतरा, पीपरलोड, जुनवानी और कपुवा कंटेनमेंट जोन घोषित

 

मुंगेली 30 अप्रैल 2021//  कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री पी. एस. एल्मा ने कहा है कि वर्तमान में वैश्विक स्तर पर फैले कोरोना वायरस के आ की रोकथाम हेतु युद्धस्तर पर प्रयास किये जा रहे है। जिले के संदिग्ध मरीजों का सैंपल जांच नियमित रूप से  किया जा रहा है। इसी कडी में जिले के विकास खण्ड पथरिया के ग्राम  हथनीकला, सिलतरा, पीपरलोड, जुनवानी और कपुवा में संदिग्ध मरीज की जांच की गई। जाॅच रिपोर्ट पाॅजीटिव पाये गये। जिसके कारण  ग्राम हथनीकला, सिलतरा, पीपरलोड, जुनवानी और कपुवा को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। इनमें इन ग्रामों के चौहदी में स्थित ग्राम शामिल है।  घोषित कंटेनमेंट जोन मे सभी दुकाने एवं अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठान आगामी आदेश पर्यन्त तक बंद रहेंगे। कंटेनमेंट जोन मे प्रभारी अधिकारी द्वारा घर पहुॅच सेवा के माध्यम से आवश्यक वस्तु की आपूर्ति  उचित दरो पर की जाएगी। सभी प्रकार के वाहनो का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा । मेडिकल इमरजंेसी को छोड़ कर अन्य किन्ही भी कारणो से घर से बाहर निकलने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग के मानको के अनुरूप व्यवस्था हेतु पुलिस लगातार पेट्रोलिंग करते रहेेंगे। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री एल्मा ने  जारी आदेश का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिये है।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

एसआईआर: मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए

🔊 Listen to this ब्यूरो रिपोर्ट एसआईआर: मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए घोषणा …