जिले के नगर पंचायत लोरमी के वार्ड नंबर 10 मजगांव कंटेनमेंट जोन घोषित

छःग ब्यूरो  चीफ पी बेनेट(7389105897)

जिले  के नगर पंचायत  लोरमी के वार्ड नंबर  10 मजगांव  कंटेनमेंट जोन घोषित

मुंगेली 05 मई 2021//  कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी  पी. एस. एल्मा ने कहा है कि वर्तमान में वैश्विक स्तर पर फैले कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम हेतु युद्धस्तर पर प्रयास किये जा रहे है। जिले के संदिग्ध मरीजों का सैंपल जांच नियमित रूप से  किया जा रहा है। इसी कडी में जिले के नगर पंचायत लोरमी के वार्ड नंबर 10 मजगाँव में संदिग्ध मरीज की जांच की गई। जाॅच रिपोर्ट पाॅजीटिव पाये गये। जिसके कारण नगर पंचायत लोरमी के वार्ड नम्बर 10 मजगांव को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है।  नगर पँचायत लोरमी के वार्ड नंबर 10  मजगांव के पूर्व दिशा में  वार्ड नम्बर 09 मजगांव, पश्चिम में ग्राम सारधा, उत्तर में  वार्ड नंबर 09 गदहीडीह और दक्षिण में ग्राम झाफल स्थित है। घोषित कंटेनमेंट जोन मे सभी दुकाने एवं अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठान आगामी आदेश पर्यन्त तक बंद रहेंगे। कंटेनमेंट जोन मे प्रभारी अधिकारी द्वारा घर पहुॅच सेवा के माध्यम से आवश्यक वस्तु की आपूर्ति  उचित दरो पर की जाएगी। सभी प्रकार के वाहनो का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा । मेडिकल इमरजंेसी को छोड़ कर अन्य किन्ही भी कारणो से घर से बाहर निकलने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग के मानको के अनुरूप व्यवस्था हेतु पुलिस लगातार पेट्रोलिंग करते रहेेंगे। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री एल्मा ने  जारी आदेश का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिये है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

भारतीय जनता पार्टी जिला मुंगेली नगरीय निकाय चुनाव के अध्यक्ष पार्षदों का सूची जारी

🔊 Listen to this ब्यूरो रिपोर्ट भारतीय जनता पार्टी जिला मुंगेली नगरीय निकाय चुनाव के …