Breaking News

मुंगेली जिले के किसानों को उनके बैंक खाते में कल प्रथम किश्त के रूप में 58 करोड़ 86 लाख 14 हजार रूपये की राशि होगी अंतरित

छःग ब्यूरो चीफ पी बेनेट 7389105898

राजीव गांधी किसान न्याय योजना 

जिले के  किसानों को उनके बैंक खाते में कल प्रथम किश्त के रूप में 58 करोड़ 86 लाख 14 हजार रूपये की राशि होगी अंतरित  

मुंगेेली //  छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना राजीव गंाधी किसान न्याय योजना के तहत जिले के 81 हजार 177 किसानों को उनके बैंक खाते में खरीफ फसल वर्ष 2020 के प्रोत्साहन राशि की प्रथम किश्त के रूप में 58 करोड़ 86 लाख 14 हजार रूपये की राशि अंतरित की जाएगी। पूर्व प्रधान मंत्री श्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि 21 मई 2021 को प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल विडियों क्रान्फ्रेसिंग के माध्यम से किसान न्याय योजना की प्रथम किश्त की राशि का अंतरण करेेंगे। कलेक्टर श्री पी.एस एल्मा ने बताया कि पूर्व प्रधान मंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि 21 मई 2021 को प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री बघेल किसान न्याय योजना के तहत विकास खण्ड लोरमी के 22 हजार 657 किसानों के खाते में 14 करोड़ 41 लाख 50 हजार, विकास खण्ड पथरिया के 21 हजार 50 किसानों के खाते में 17 करोड़ 23 लाख 10 हजार और विकास खण्ड मुंगेली के 37 हजार 470 किसानों के खाते में 27 करोड़ 21 लाख 54 हजार रूपये की राशि प्रथम किश्त के रूप में अंतरण करेंगे। राज्य सरकार ने राजीव गांधी न्याय योजना के तहत किसानो को  प्रोत्साहन राशि चार किश्तों में देने का निर्णय लिया है। इसकी प्रथम किश्त 58 करोड़ 86 लाख 14 हजार रूपये की राशि कल किसानों के बैंक खातों में जमा हो जाएगी।   

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

बहनों को दिया ऐसा अनमोल उपहार, जिसे जीवनभर नहीं भूल पाएंगी बहनें; आजीवन प्रेम और रिश्ते की डोर मजबूत रखने का लिया संकल्प

🔊 Listen to this आठ बहनों का इकलौता भाई, खुमेश ने पेश की भाई-बहन के …