Breaking News

जिले के 18 गांवों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने हेतु 21 करोड़ 71 लाख 28 हजार रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति का अनुमोदन

छःग ब्यूरो चीफ पी बेनेट 7389105897

जल जीवन मिशन 

जिले के 18 गांवों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने हेतु 21 करोड़ 71 लाख 28 हजार रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति का अनुमोदन 

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक सम्पन्न

मुंगेेली  //  कलेक्टर  पी.एस एल्मा की अध्यक्षता में आज जिला पंचायत के सभा कक्ष में जल जीवन मिशन के अंतर्गत जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में कलेक्टर श्री एल्मा ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत विभिन्न निर्माण कार्यो हेतु सामानों के क्रय करने के संबंध में जारी निविदा की स्थिति, स्वीकृत निविदा, सहित आंगनबाडी केंद्रों और स्कूलो में स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति (रर्निंग वाटर) की व्यवस्था की प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त की और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता तथा जिला जल एवं स्वच्छता मिशन के सदस्य सचिव श्री संजीव बृजपुरिया को आवश्यक निर्देश दिये। इस अवसर पर  जिले के 18 गांवों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने हेतु विभिन्न कार्यो के लिए 21 करोड़ 71 लाख 28 हजार रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति का अनुमोदन किया गया। इनमें विकास खण्ड मुंगेली के ग्राम फंदवानी के लिए 99 लाख 34 हजार, ग्राम दशरंगपुर के लिए 68 लाख 97 हजार, ग्राम रामगढ़ के लिए 1 करोड़ 33 लाख 18 हजार, ग्राम सेतगंगा के लिए 75 लाख 28 हजार, ग्राम भठलीकला के लिए 1 करोड़ 20 लाख 66 हजार, ग्राम फुलवारी के लिए 53 लाख 69 हजार, ग्राम ठकुरीकापा के लिए 93 लाख 87 हजार, ग्राम किरना के लिए 92 लाख 83 हजार, ग्राम खम्हरिया के लिए 90 लाख 40 हजार, ग्राम जरहागांव के लिए 1 करोड़ 74 लाख 74 हजार, ग्राम भथरी के लिए 1 करोड 77 लाख 75 हजार, ग्राम बरेला के लिए 2 करोड़ 41 लाख 6 हजार और ग्राम पदमपुर के लिए 1 करोड़ 58 लाख 64 हजार रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति का अनुमोदन किया गया है। इसी तरह विकास खण्ड पथरिया के ग्राम कोकड़ी के लिए 53 लाख 56 हजार ग्राम हथकेरा के लिए 83 लाख 92 हजार ग्राम कचरबोड़ के लिए 59 लाख 67 हजार ग्राम कुकुसदा के लिए 2 करोड़ 21 लाख 8 हजार और ग्राम मोहभट्ठा के लिए 1 करोड़ 78 लाख 92 हजार रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति का अनुमोदन किया गया है। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्य पालन अधिकारी  रोहित व्यास सहित जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की सभी सदस्य मौजूद थे। 

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

खेल, संस्कार और समरसता का संगम: तखतपुर में राज्य स्तरीय क्रिकेट  बना आकर्षण का केंद्र

🔊 Listen to this ‍खेल, संस्कार और समरसता का संगम: तखतपुर में राज्य स्तरीय क्रिकेट  …