Breaking News

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक सम्पन्न

छःग ब्यूरो चीफ बेनेट 7389105897

जल जीवन मिशन 

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक सम्पन्न

मुंगेली // कलेक्टर  अजीत वसंत की अध्यक्षता में आज जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभा कक्ष में जल जीवन मिशन के अंतर्गत जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक में कलेक्टर श्री वसंत ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत विभिन्न निर्माण कार्यो हेतु सामानों के क्रय करने के संबंध में जारी निविदा की स्थिति, स्वीकृत निविदा, निविदा के दरे सहित आंगनबाडी केंद्रों और स्कूलो में स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति (रर्निंग वाटर) की व्यवस्था की प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त की और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता तथा जिला जल एवं स्वच्छता मिशन के सदस्य सचिव  संजीव बृजपुरिया को आवश्यक निर्देश दिये। इस अवसर पर बिलासपुर लोक सभा क्षेत्र के सांसद के प्रतिनिधि के रूप में  आशीष मिश्रा और जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की सभी सदस्य मौजूद थे। 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

बहनों को दिया ऐसा अनमोल उपहार, जिसे जीवनभर नहीं भूल पाएंगी बहनें; आजीवन प्रेम और रिश्ते की डोर मजबूत रखने का लिया संकल्प

🔊 Listen to this आठ बहनों का इकलौता भाई, खुमेश ने पेश की भाई-बहन के …