Breaking News

अब बच्चों को निःशुल्क लगेगा निमोनिया से बचाव हेतु पीसीवी वैक्सीन

छःग  ब्यूरो चीफ पी बेनेट 7389105897

अब बच्चों को निःशुल्क लगेगा निमोनिया से बचाव हेतु पीसीवी वैक्सीन  

मुंगेली   भारत सरकार के नियमित टीकाकरण कार्यक्रम में एक नई वैक्सीन पीसीवी को शामिल किया गया है। बच्चों में होने वाले निमोनिया तथा दिमागी इन्फेक्शन से सुरक्षा हेतु आज जिला मुंगेली में पी.सी.वी. टीकाकरण का प्रारंभ किया गया। निमोनिया बीमारी न्यूमोकोकस बैक्टीरिया द्वारा होने वाली बीमारी है। न्यूमोकोकल बीमारी से बच्चों को अस्पताल में भर्ती होना पड़ सकता है। न्यूमोनिया 5 साल से कम उम्र के बच्चों की मृत्यु का एक प्रमुख कारण है। पीसीवी वैक्सीन नियमित टीकाकरण के तहत निःशुल्क प्रदान किया जाएगा। पीसीवी के 3 टीके – पहला टीका डेढ़  महीने पर, दूसरा टीका साढ़े पाॅच महीने पर और बूस्टर टीका नौ महीने पर लगेगा। कलेक्टर श्री अजीत वसंत और जिला पंचायत के मुख्य कार्य पालन अधिकारी  रोहित व्यास ने संयुक्त रूप से आज जिले के विकास खण्ड मुुंगेली के ग्राम बरबसपुर में पहुॅचकर वहां पी.सी.वी. वैक्सीन प्रारंभ होने पर आयोजित नियमित टीकाकरण का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने सभी बच्चों को नियमित रूप से टीकाकृत किये जाने हेतु निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान डाॅ. त्रिलोकीनाथ महिंग्लेश्वर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, श्री उत्कर्ष तिवारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, डाॅ. एम.डी. तेंदवे, डी.एच.ओ., डाॅ. कमलेश खैरवार, जिला टीकाकरण अधिकारी,  मनीष गुप्ता, विकासखण्ड कार्यक्रम प्रबंधक एवं उषा साहू, ए.एन.एम. उपस्थित थे।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सांसद-विधायक निधि में गबन पर कठोर रुख: विलंबित व अधूरी परियोजनाओं पर अब सीधी एफआईआर दर्ज करने का आदेश

🔊 Listen to this सांसद-विधायक निधि में गबन पर कठोर रुख: विलंबित व अधूरी परियोजनाओं …