जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा के अंतर्गत 50 बिस्तर एम.सी.एच. अस्पताल लोरमी में 12 पुरुष एवं 07 महिलाओं किया गया सफल नशबंदी ऑपरेशनमुंगेली

छःग ब्यूरो चीफ पी बेनेट

जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा के अंतर्गत

50 बिस्तर एम.सी.एच. अस्पताल लोरमी में 12 पुरुष एवं 07 महिलाओं किया गया सफल नशबंदी ऑपरेशनमुंगेली

14 जुलाई 2021// जिले के विकास खण्ड लोरमी में संचालित 50 बिस्तर मातृ एवं शिशु अस्पताल में जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाडा के दौरान  12 जुलाई को 12 पुरूष नसबंदी एवं 7 महिला नसबंदी सफल ऑपरेशन डॉ. आनंद सिंह मॉझी, प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक एवं जिला चिकित्सालय -मुंगेली, डॉ. प्रमिला दाउ, स्त्रीरोग विशेषज्ञ एवं डॉ. गजेन्द्र सिंह दाउ, चिकित्सा अधिकारी-लोरमी व अन्य सहयोगी सदस्यों के द्वारा किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. त्रिलोकी नाथ महिंग्लेश्वर ने बताया कि जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाडा के दौरान फिक्स डे अंतर्गत् नसबंदी सेवायें 24 जुलाई  तक निरंतर प्रदान की जाएगी। फिक्स डे 50 बिस्तर मातृ एवं शिशु अस्पताल-लोरमी व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र-पथरिया में एवं चिकित्सालय, रामगढ, मुंगेली में उपलब्ध है। परिवार कल्याण सेवायें की स्थायी एवं अस्थायी साधन समस्त स्वास्थ्य केन्द्रों व मितानिन के माध्यम निःशुल्क वितरण एवं स्वास्थ्य संस्थाओं में निःशुल्क निवेशन की सुविधाएँ उपलब्ध है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री उत्कर्ष तिवारी ने आम जनो को अधिक से अधिक परिवार कल्याण सेवाओं का लाभ लिए हेतु अपील की गई। 50 बिस्तर मातृ एवं शिशु अस्पताल-लोरमी की उपलब्धि पर डॉ. एम. डी. जिला स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अधिकारी, डॉ. सोनाली मेश्राम, जिला आर.एम.एन.सी.एच. सलाहकार मुंगेली के द्वारा प्रसन्नता व्यक्त की गई है। 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

भारतीय जनता पार्टी जिला मुंगेली नगरीय निकाय चुनाव के अध्यक्ष पार्षदों का सूची जारी

🔊 Listen to this ब्यूरो रिपोर्ट भारतीय जनता पार्टी जिला मुंगेली नगरीय निकाय चुनाव के …