15 जुआरियो के लाखो रु के साथ जमा था महफ़िल,,अचानक पुलिस जा धमका पुलिस देख जुआरियो में मचा हड़कंप

छःग ब्यूरो चीफ पी बेनेट 7389105897

शिवतराई के जंगल के पास मकान में जुआ खेलते बिलासपुर के 15 आरोपी गिरफ्तार

जुआरियों से 7 लाख 46 हजार 100 रूपए नगदी रकम , 13 नग मोबाईल व 03 कार जप्त

बिलासपुर :-  मिली जानकारी के अनुसार कुछ दिनों से पुलिस के दबाव में जुआरी स्थान बदल बदल कर जुआ खेल रहे थे ।  मुखबिर से सूचना मिली कि शिवतराई के जंगल के पास मकान में बिलासपुर से कुछ जुआरी जुआ खेलने के लिए इकट्ठे हुए हैं । सूचना पर पुलिस अधीक्षक बिलासपुर  दीपक कुमार झा को अवगत कराया गया । जिन्होंने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण  रोहित झा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा श्रीमती  रश्मित कौर चावला के निर्देशन में थाना सिविल लाईन व थाना कोटा का संयुक्त टीम गठित किया । टीम के द्वारा मुखबिर के निशानदेही पर शिवतराई में जंगल किनारे मकान में रेड कार्यवाही कर जुआ खेलते 15 आरोपियों को व उनके पास 7 लाख 46 हजार एक सौ रूपये , 03 कार एवं . 13 नग मोबाईल को जप्त किया गया है ।

आरोपीगण 1. अशोक सिह पिता जगदीश सिंह उम्र 50 वर्श सा . कुदुदण्ड लवसिंह गली थाना सिविल लाइन जिला बिलासपुर

2 रूपेश दुबे पिता मनहरण लाल दुबे उम्र 33 साल साकिन जरहाभाठा मिनी बस्ती

3. दिलीप कुमार पाण्डेय पिता त्रिलोचन प्रसाद उम्र 36 साल साकिन बिलासा परिसर तिफरा बिलासपुर

4. दीपक सिंह ठाकुर पिता अर्जुन सिंह उम्र 49 साल साकिन तिलक नगर हनुमान मंदिर चौक

5. सुखदास कोल पिता स्व जीवन लाल कोल उम्र 38 साल साकिन रहंगी थाना चकरभाठा

6.नथन लाल पिता स्व रघुराम श्रीवास उम्र 59 साल साकिन साईस कालेज डबरीपारा थाना सरकंडा

7. सीता राम साहू पिता कार्तिक राम साहू उम्र 32 साल साकिन नयापारा गिरधारी के घर के बाजू सिरगिटटी

8. रवि कुमार पिता राजकुमार उम्र 36 साल साकिन वार्ड नं 07 चकरभाठा थाना चकरभाठा

9. गणेश साहू पिता सनत साहू उम्र 35 साल साकिन हाईकोर्ट टिकरा पारा कोंदा खटिक का मकान

10. राधे पिता सुरेश कुमार उम्र 33 साल साकिन कस्तुरबा नगर जरहाभाठा

11. दीपकशुक्ला पिता अरूनशुक्ला उम्र 35 साल साकिन वार्ड 11 सिरगिटटी

12. सजीत प्रजापति पिता राकेश प्रजापति उम्र 28 साल साकिन नयापारा वार्ड 11 सिरगिटटी

13. संदीप यादव पिता बिरजू यादव उम्र 25 साल साकिन नयापारा वार्ड नं 12 सिरगिटटी

14. दिवेश कुमार पिता स्व रामस्वरूप सुर्यवंशी उम्र 46 साल साकिन जरहाभाठा राजीव गांधी चौक थाना सिविल लाईन

15. सतीष पिता सोहन लाल उम्र 48 साल साकिन कातिनगर एसबीआई कालोनी थाना तारबहार को पकडा गया जिनसे 52 पत्ती तास व जुआ की कुल रकम 7 लाख 46 हजार 1 सौ रूपया व 13 नग मोबाईल फोन , तीन चारपहिया वाहन स्कार्पियो , केप्चर , सियाज कार को धारा 13 जुआ एक्ट के तहत जप्त कर कार्यवाही की गई

उक्त कार्यवाही में सिविल लाईन थाना प्रभारी सनिप रात्रे , कोटा थाना प्रभारी दिनेश चन्द्रा व थाना सिविल लाईन एवं थाना कोटा की सराहनीय भूमिका रही

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

भारतीय जनता पार्टी जिला मुंगेली नगरीय निकाय चुनाव के अध्यक्ष पार्षदों का सूची जारी

🔊 Listen to this ब्यूरो रिपोर्ट भारतीय जनता पार्टी जिला मुंगेली नगरीय निकाय चुनाव के …