Breaking News

कलेक्टर ने किया खुडिया जलाशय में नौका विहार की संम्भावनाओं की तालाश

छःग ब्यूरो चीफ पी बेनेट 7389105897

कलेक्टर ने किया खुडिया जलाशय में नौका विहार की संम्भावनाओं की तालाश

किया वन क्षेत्र स्थित राजीव गांधी जलाशय का निरीक्षण

मुंगेली // कलेक्टर  अजीत वसंत ने अपने भ्रमण के दौरान आज विकास खण्ड लोरमी के वन क्षेत्र स्थित ग्राम खुडिया पहुॅचे और वहां मुंगेली जिले के लिए जीवनदायिनी माने जाने वाले मनियारी नदी पर 1930 मे निर्मित खुड़िया जलाशय (राजीव गांधी जलाशय) का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होने जलाशय का क्षेत्रफल, जल भराव क्षमता एवं  सिचाई क्षेत्र तथा लाभान्वित किसानो के बारे मे जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान उन्होने कहा कि राजीव गांधी जलाशय क्षेत्र पर्यटन की दृष्टि से उपयुक्त स्थान है। जलाशय को देखने तथा मनोरंजन के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक आते है। इसे देखते हुए उन्होने खुड़िया जलाशय की विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर नौका विहार की संम्भावनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होने कहा कि खुड़िया जलाशय में नौका विहार प्रारंभ होने पर और अधिक संख्या में पर्यटक तथा सैलानी आएंगे। इस हेतु उन्होने जल संसाधन विभाग के कार्य पालन अभियंता को अति शीघ्र कार्य योजना बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि राजीव गंधी जलाशय अभी से लबालब हैै, और वेस्ट वियर चालू है। उन्होने अधिकारियो को जनधन की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने के भी निर्देश दिये। इसी तारतम्य में जल संसाधन विभाग के कार्य पालन अभियंता ने बताया कि जलाशय का अधिकतम जल भराव क्षमता 147.70 मिलियन घन मीटर है और आज का जल भराव 156.77 मिलियन घन मीटर है, जो 106.14 प्रतिशत है। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्य पालन अधिकारी  रोहित व्यास, लोरमी अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व  चित्रकांत चार्ली ठाकुर भी मौजूद थे। 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम और खेल भावना का शानदार उदाहरण

🔊 Listen to this क्रिश्चियन प्रीमियर चैंपियनशिप 2026 रोमांचक मुकाबलों में चौके-छक्कों की बरसात खिलाड़ियों …