Breaking News

विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी प्रतिभा मंडलोई ने की अनेक स्कूल निरीक्षण

छःग ब्यूरो चीफ पी बेनेट 7389105897

मुंगेली:- विकास खंड शिक्षा अधिकारी मुंगेली श्रीमती प्रतिभा मंडलोई के द्वारा अशासकीय विद्यालय महारानी लक्ष्मीबाई पूर्व माध्यमिक शाला ठकुरीकापा एवं माइंड्स आई स्कूल बरेला का निरीक्षण किया गया , ठकुरीकापा में कुछ स्कूल के बच्चों से मोहल्ला कक्षा संचालन ,एंव 2अगस्त से शाला खुलने व शाला आने के लिए प्रेरित किया गया ,

इस दौरान बच्चों से गिनती ,पाहड़ा ,प्रिटरींच वातावरण ,और अंगन में शिक्षा के तहत ,माता उन्मुखीकरण पर चर्चा किया गया , शासकीय प्राथमिक शाला ठकुरीकापा में प्रधान पाठक के द्वारा कराये जा रहे छत मरम्मत कार्य का निरीक्षण भी किया गया , सरपंच द्वारा  कराये जा रहे शौचालय निर्माण के लिए खोदें गए गड्ढे के लिए नाराजगी व्यक्त किया गया, संकुल बिरगांव में  प्रधान पाठकों को शाला संचालन ,स्वछता, मरम्मत शाला अनुदान के राशि की उपयोगिता जैसे बिंदुओं पर निर्देशित किया गया , शासकीय पूर्व माध्यमिक पदमपुर में  छात्रों को गणवेश का वितरण भी किया गया । शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल जरहागांव में अंगना में शिक्षा कार्यक्रम के तहत तीन संकुल जरहागांव बरेला ,सेमर चुवा, का प्रशिक्षण में उपस्थित होकर शिक्षकों को  कार्यक्रम के संचालन को सफल बनाने हेतु निर्देशित किया गया

,ए पी सी  अशोक कुमार कश्यप के द्वारा शिक्षकों को मार्गदर्शन दिया गया , शाला प्रांगण में स्काऊट गाईड शिक्षक पीताम्बर मानिकपुरी एंव उनके बच्चों के सहयोग से पौधारोपण भी किया गया ,इस अवसर पर   संस्था प्राचार्य श्रीमती आर डाहिरे ,गौकरण डिंडोले , होनहार वैष्णव , महेश आहूजा ,आर डी लास्कर , अनिरुद्ध द्विवेदी ,सभी शैक्षणिक स्टाफ तीनों संकुल के 10_10प्रतिभागी शिक्षक उपस्थित रहे

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

बहनों को दिया ऐसा अनमोल उपहार, जिसे जीवनभर नहीं भूल पाएंगी बहनें; आजीवन प्रेम और रिश्ते की डोर मजबूत रखने का लिया संकल्प

🔊 Listen to this आठ बहनों का इकलौता भाई, खुमेश ने पेश की भाई-बहन के …