Breaking News

जिलें के गौठानों में कृषि उपकरणों, योगा तथा पारंपरिक खेलो के साथ उत्साह के साथ मनाया गया हरेली तिहार*

छःग ब्यूरो चीफ पी बेनेट 7389105897

जिलें के गौठानों में कृषि उपकरणों, योगा तथा पारंपरिक खेलो के साथ उत्साह  के साथ मनाया गया हरेली तिहार

मुंगेली  // मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल के मंशानरूप मुंगेली जिले के सभी गौठानो में धूमधाम से छत्तीसगढ़ का पहला पर्व हरेली त्योहार  मनाया गया। इसी क्रम में आज जिले के विकासखंड पथरिया के ग्राम पथरगढ़ी स्थित गौठान में हरेली तिहार का आयोजन किया गया। जिसमें नगर पंचायत सरगांव के अध्यक्ष  ग्वाल दास अनंत, जिला पंचायत सदस्य  के  जागेश्वरी वर्मा,  अंबालिका साहू, कलेक्टर  अजीत वसंत,जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  रोहित व्यास  सहित बड़ी सँख्या में महिला समूह की सदस्य, ग्रामीण एवं चरवाहे उपस्थित थे।

     हरेली पर्व के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें योगाभ्यास , नारियल, रस्सा खीच, फुगड़ी, गेड़ी, पौधारोपण   जैसे कार्यक्रम शामिल थे। कार्यक्रम में कलेक्टर अजीत वसंत ने स्व सहायता समुह की महिलाओं से वर्मी कम्पोस्ट के बारे मे जानकारी प्राप्त की साथ ही उन्होंने  गोबर खरीदी और वर्मी कम्पोस्ट के उत्पादन  से आर्थिक लाभ मिलने पर बधाई दी।  कलेक्टर अजीत वसंत ने कार्यक्रम स्थल पर  अपने आप को रोक नही पाया और उत्साह के साथ गेड़ी में चढ़ा,अन्य गणमान्य अतिथियों ने भी गेड़ी में चढ़कर जोर आजमाइश करतें हुए सभी ने बचपन की यादें को ताजा किया। इसी तरह जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित ब्यास ने गेड़ी में चढ़कर दौड़ लगाया।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

बहनों को दिया ऐसा अनमोल उपहार, जिसे जीवनभर नहीं भूल पाएंगी बहनें; आजीवन प्रेम और रिश्ते की डोर मजबूत रखने का लिया संकल्प

🔊 Listen to this आठ बहनों का इकलौता भाई, खुमेश ने पेश की भाई-बहन के …