अमन कृषि केन्द्र लछनपुर द्वारा की जा रही उर्वरक की बिक्री तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित

छःग ब्यूरो चीफ़ पी बेनेट 7389105897

अमन कृषि केन्द्र लछनपुर द्वारा की जा रही उर्वरक की बिक्री तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित 

06 कृषि सेवा केंद्र को नोटिस जारी

मुंगेली 08 सितम्बर 2021// जिले में खरीफ मौसम अपने चरम पर है। कृषकों को उच्च गुणवत्ता युक्त आदान सामग्री उचित दर पर उपलब्ध हो सके इस उद्देश्य से कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देशानुसार उप संचालक कृषि श्री डी. के ब्यौहार के मार्गदर्शन में कृषि विभाग के जिला स्तरीय निरीक्षण दल द्वारा लगातार कृषि केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान अनियमितता पाये जाने पर संबंधितो के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में विगत दिनों विकासखण्ड लोरमी के अमन कृषि केन्द्र लछनपुर द्वारा बिना पी.ओ.एस मशीन के उर्वरक विक्रय करते पाये जाने पर उर्वरक विक्रय तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित किया गया। यह प्रतिबंध उर्वरक (नियंत्रण) आदेश 1985 के निहित प्रावधानों के अंतर्गत की गई।  इसी तरह नियमानुसार कृषि केंद्र संचालित नहीं होेने पर मां महामाया किसान सेवा केन्द्र सेमरसल, यादव ट्रेडर्स देवरहट, कृषक साथी कृषि सेवा केंद्र देवरहट, जय अम्बे कृषि केंद्र जरहागांव, कश्यप टेªडर्स जरहागांव और हरिश कृषि केंद्र लोरमी को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। निरीक्षण के दौरान सहायक संचालक कृषि सुश्री ललीता मरावी, सहायक संचालक एवं जिला नोडल अधिकारी श्रीमति वीणा ठाकुर, कृषि विस्तार अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारी  मनहरण कुर्रे, तथा ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी  प्रफुल्ल जायसवाल उपस्थित थे। 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

एसआईआर: मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए

🔊 Listen to this ब्यूरो रिपोर्ट एसआईआर: मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए घोषणा …