गंभीर एवं मध्यम कुपोषित बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती हेतु दी गई समझाइश

छःग ब्यूरो  चीफ पी बेनेट 7389105897

गंभीर एवं मध्यम कुपोषित बच्चों को  पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती हेतु दी गई समझाइश

मुंगेली।  राष्ट्रीय पोषण माह के दौरान आज  21 सितम्बर को ग्रामीण, शहरी स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस में चिन्हांकित गंभीर एवं मध्यम कुपोषित बच्चों के परिवार एवं समुदाय से बच्चों को पोषण देखभाल से संबंधित चर्चा  की गई। चर्चा के दौरान पोषण पुर्नवास केन्द्र में कुपोषित बच्चों को भर्ती किये जाने हेतु समझाइश दी गई। इस दौरान  आंगनबाडी कार्यकर्ता एवम मितानिन द्वारा गृहभेंट  का भी आयोजन किया गया। इसी क्रम में पथरिया में नवाचार के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा हितग्राहियों के घरों में दस्तक देकर  घरों की दीवार पर हरा, पीला एवं लाल रंगों से आकृति बनाकर नई शुरूआत की गई। विकासखण्ड लोरमी एवं मुंगेली के बाल विकास परियोजनाओं के आंगनबाड़ी में गंभीर एवं मध्यम कुपोषित बच्चों को पोषण पुर्नवास केन्द्र में भर्ती किए जाने हेतु परिवारजनों को प्रेरित किया गया। इस दौरान  ग्रामीणजनो के साथ सामुदायिक सहभागिता भी सुनिश्चित की गई। इस अवसर पर  आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन और  पर्यवेक्षक उपस्थित  थी।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

दशरंगपुर में तीन लोगों की मौत का मामला: पुलिस ने चार आरोपियों को ओडिशा बॉर्डर से दबोचा

🔊 Listen to this दशरंगपुर में तीन लोगों की मौत का मामला: पुलिस ने चार …