Breaking News

भाजयुमो ने मुख्यमंत्री व कैबिनेट मंत्री का जलाया पुतला भगवा का अपमान नही सहेंगे – अजय यादव

छःग ब्यूरो चीफ पी बेनेट 7389105897

भाजयुमो ने मुख्यमंत्री व कैबिनेट मंत्री का जलाया पुतला

भगवा का अपमान नही सहेंगेअजय यादव

तखतपुर | भारतीय जनता युवा मोर्चा तखतपुर मंडल द्वारा भाजपा नेत्री हर्षिता पाण्डेय के मार्गदर्शन में कवर्धा में फैले साम्प्रदायिक हिंसा,राजनीतिक षड्यंत्र और सरकार के संरक्षण में बिगड़े सामाजिक सौहाद्र के विरोध में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,एवं कवर्धा विधायक एवं छत्तीसगढ़ सरकार में वन मंत्री मोहम्मद अकबर का पुतला दहन किया गया। इस अवसर में भाजयुमो मंडल अध्यक्ष अजय यादव ने कहा कि सरकार के सरंक्षण में इस प्रकार धार्मिक हिंसा फैलाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है और आज भी प्रशासन कवर्धा में स्थिति काबू कर पाने में नाकाम है जिससे कर्फ्यू लगाने तक कि नौबत आ गयी है।भाजयुमो कोमल सिंह ठाकुर ने कहा कि कवर्धा में जो स्थिति उत्पन्न हुई है इसके विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा जिले के प्रत्येक मंडल में प्रदेश के नाकाम मुख्यमंत्री और कवर्धा विधायक तथा सरकार में मंत्री मोहम्मद अकबर का पुतला जलाया गया।P

भाजयुमो जिला महामंत्री तिलक देंवागन ने कहा कि प्रदेश के एक जिले में इस प्रकार की धार्मिक हिंसा का फैलना पुलिस और प्रशासन की एक पक्षीय कार्यवाही करना साफ दर्शाता है कि यह सब सत्तासीन लोगो के इशारों पर हो रहा है कवर्धा में ऐसी स्थिति निर्मित है नेताप्रतिपक्ष ईश्वर देंवागन ने कहां की प्रदेश के मुख्यमंत्री दूसरे राज्य की समस्याओं में व्यस्त हैं प्रदेश के गृह मंत्री गायब हैं जिले के प्रभारी मंत्री का एक बयान नही आता ये सारी स्थितियाँ चिंतित करने वाली हैं जिसके विरोध में आज युवा मोर्चा द्वारा आज भूपेश बघेल का पुतला जलाया गया है।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष त्रेतानाथ पांडे प्रदीप कौशिक नैनलाल साहू तिलक देवांगन  अजय यादव मंडल अध्यक्ष भाजयुमो कोमल सिंह ठाकुर प्रशिक्षण प्रमुख राजेश सोनी अनिल सिंह ठाकुर कृष्ण कुमार साहू विश्वनाथ यादव लव पांडे प्रेम सिंगरौल काशी देवांगन  सुंदर केवट कार्तिक साहू प्रमोद ध्रुवंशी अमित यादव राकेश तिवारी सोहन कश्यप सूर्य कश्यप राघवेंद्र पांडे प्रीतम कश्यप जीतू ठाकुर नोहर सिंह ठाकुर सुरेंद्र सिंगरौल भाजयुमो कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

तखतपुर राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट: रोमांचक मुकाबलों के बीच कोरबा ने फाइनल में बनाई जगह, अतिथियों की मौजूदगी से बढ़ा उत्साह

🔊 Listen to this तखतपुर राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट: रोमांचक मुकाबलों के बीच कोरबा ने …